छत्तीसगढ़ : युवती ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर नवजात को तालाब में फेंका, बिना शादी के बन गई थी मां, 17 दिन बाद दोनों गिरफ्तार…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडगांव में अवैध संबंधों को छिपाने के लिए 23 साल की युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर 2 दिन के नवजात को मार डाला। बच्चे को जिंदा ही तालाब में फेंक दिया। यहां डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 17 दिन बाद मामले का खुलासा कर शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला विश्रमापुरी थाना क्षेत्र का है।

बड़ी खबर : अज्ञात आरोपियों ने दो महिलाओं की हत्या कर खेत में फेंकी लाश, जांच में जुटी नवागढ़ पुलिस…

- Advertisement -

बता दे कि युवक-युवती दोनों विश्रामपुरी के रहने वाले हैं। युवती का अजय दास (30) के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच वह गभर्वती हो गई। उसने छिपते-छिपाते 10 अगस्त को एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद 11-12 अगस्त की रात हल्बापारा के तालाब में फेंक दिया। युवती ने पुलिस को बताया कि, उसे डर था कि शादी से पहले वह मां बनी है, कहीं इसका राज न खुल जाए।

बलौदाबाजार : तीन खाद दुकानों में उप संचालक ने की छापेमार कार्यवाही, 560 बोरी यूरिया बरामद…

मिली जानकारी के अनुसार हल्बापारा के ग्रामीण 12 अगस्त की सुबह जब तालाब में नहाने गए थे। उस दौरान उन्होंने नवजात की लाश पानी में तैरते हुए देखी। इसकी सूचना SDOP भूपत सिंह को दी गई। मौके पर SDOP सहित जवान पहुंचे थे। इन्होंने नवजात को पानी से बाहर निकाला।

Latest News

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव…संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय…मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 101 करोड़ से अधिक के...

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव...संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय...मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

More Articles Like This

error: Content is protected !!