छत्तीसगढ़ : विद्युत तार की चपेट में आने से किसान व दो बैल की मौत…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

भखारा : भखारा में बियासी के लिए गए किसान के विद्युत तार टूटने के बाद करंट की चपेट में आने से अपने दो बैल सहित मौके पर ही मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ : होटल में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी…

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार भखारा वार्ड क्रमांक 7 निवासी इतवारी राम 62 वर्ष पिता धरम साहू शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे कोलियरी रोड अपने खेत में बियासी के लिए गया हुआ था। खेत मे काम करते वक्त शाम लगभग 4:30 बजे अचानक वहां से गुजर रहे 440 वोल्ट का विद्युत तार टूट कर गिर पड़ा। तार में प्रवाहित करंट की चपेट में किसान और बैल आ गए। आसपास के लोगों ने जब इनको छटपटाते देखा तो सूचना देकर लाइट बंद कराई गई। तब तक किसान इतवारी राम और दोनों बैलों की मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर मृतक के पुत्र चोवा राम ने भखारा थाना पहुंचकर इसकी सूचना दी।

Latest News

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव…संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय…मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 101 करोड़ से अधिक के...

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव...संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय...मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

More Articles Like This

error: Content is protected !!