बलौदाबाजार : आंगनबाड़ी केन्द्रों में रेडी टू ईट फूड की आपूर्ति के लिए महिला समूहों की सूची पर 17 अगस्त तक दावा आमंत्रित…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बलौदाबाजार : आंगनबाड़ी केन्द्रों में रेडी टू ईट फूड की आपूर्ति के लिए महिला स्व सहायता समूहों से प्राप्त आवेदनों का परीक्षण के बाद सूची जारी की गई है। ये सूची संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय एवं संबंधित परियोजना कार्यालयों के सूचना पटल पर प्रदर्शित कर दी गई है। सूची पर दावा अथवा आपत्ति के लिये आवेदन 17 अगस्त तक जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय बलौदाबाजार में कार्यालयीन समय में प्रस्तुत की जा सकती है। आवेदन केवल महिला स्व सहायता समूहों के पदाधिकारियों से ही स्वीकार किये जाएंगे। गौरतलब है कि जिले की 38 रिक्त सेक्टरों के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में महिलाओं एवं बच्चों को पोषण आहार की आपूर्ति के लिए महिला स्व सहायता समूहों से आवेदन मंगाये गये थे। इसके लिए कुल 205 आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदनों का समिति द्वारा गहन परीक्षण एवं मूल्यांकन के बाद सूची जारी की गई है।

Latest News

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव…संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय…मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 101 करोड़ से अधिक के...

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव...संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय...मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

More Articles Like This

error: Content is protected !!