बलौदाबाजार : विवाहिता की धारदार हत्यार से हत्या कर प्रेमी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बलौदाबाजार : ग्राम पेण्ड्री में विवाहिता से प्रेम करने वाले युवक ने बुधवार की सुबह तालाब नहाने गई प्रेमिका की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद ही समीप स्थित एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। आरोपी युवक स्वयं भी विवाहित था। पुलिस के अधिकारियों ने भी पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक तीन बच्चों की मां थी।

- Advertisement -

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पितांबर पटेल बलौदाबाजार ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले की जांच जारी रहने की बात कही है। ग्रामीणों के अनुसार दिलीप निषाद और गणेशिया बाई के मध्य प्रेम संबंध थे, जिसकी जानकारी घरवालों को होने पर कुछ दिन पहले ही सामाजिक बैठक लेकर दोनों को समझाइश देते हुए एक दूसरे से मिलने पर रोक लगा दी थी। साथ ही अर्थदंड भी लिया गया था, जिसके बाद से आरोपी दिलीप गणेशिया बाई से नहीं मिल पा रहा था।

छत्तीसगढ़ : लड़के ने शादी करने मना किया तो लड़की और उसकी माँ ने लड़के पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी थी आग, आरोपी माँ-बेटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

पुलिस के अनुसार गणेशिया बाई (29)तालाब के किनारे लहूलुहान स्थिति में पड़ी मिली। महिला के पति खूबी राम निषाद के अनुसार उसकी पत्नी अपने तीन बच्चे के साथ प्रात: करीब 7 बजे गांव के ही मटखनवा तालाब में नहाने गई थी। लगभग 1 घंटे के बाद उसके पुत्र ने आकर बताया कि दिलीप निषाद मां को चाकू से मार रहा है। उसके पश्चात महिला का पति और उसका भाई संतोष निषाद और चाचा महेश निषाद तालाब पहुंचे तो गणेशिया बाई लहूलुहान हालत में तालाब के किनारे पड़ी मिली, जबकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दिलीप निषाद वहां से भाग गया। जिसके कुछ देर बाद ही उसने स्वयं एक पेड़ में फांसी लगा ली।

छत्तीसगढ़ : जमीन के अंदर गढ्ढा खोदकर रखा था 7 लाख 50 हजार रुपये का गांजा, पुलिस ने की छापामार कार्यवाही, देखे वीडियो…

बता दे कि बुधवार की सुबह दिलीप तालाब किनारे गणेशिया बाई से मुलाकात करने पहुंचा। इस दौरान दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई। जिसके पश्चात आक्रोश में आकर दिलीप निषाद ने गणेशिया का धारदार हथियार से गला रेत दिया, वहीं घटना से सहमे बच्चों ने तालाब में नहा रही अपनी बड़ी मां मीरा निषाद के पास जाकर घटना की जानकारी दी। तब तक दिलीप वहां से भाग गया था और कुछ दूर जाकर पेड़ पर फांसी लगा ली।

छत्तीसगढ़ : स्कूल में शिक्षकों का दारू मुर्गा पार्टी, पालकों के के सामने ठीक से खड़ा भी नही हो पा रहा था शिक्षक, वीडियो में देखिये नशे में धुत्त शिक्षक का कारनामा…

उक्त घटना की जानकारी पेण्ड्री सरपंच और ग्रामीणों ने पुलिस थाना सुहेला में दी। पश्चात वहां पहुंचे पुलिस अमले ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया। दोनों ही शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मृतका गणेशिया बाई के 3 बच्चे हैं। वहीं मृतक दिलीप निषाद के भी दो बच्चे हैं।

Latest News

Big Breaking : कुलदीपक साहू बने नगर पंचायत पवनी के अध्यक्ष…देखे वार्डवार विजयी पार्षदों की सूची…

Big Breaking : कुलदीपक साहू बने नगर पंचायत पवनी के अध्यक्ष...देखे वार्डवार विजयी पार्षदों की सूची... बिलाईगढ़ : सारंगढ़ बिलाईगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!