शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन को किया याद, शिक्षकों की भूमिका समाज में अग्रणी व सर्वोच्च…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

आकेश्वर यादव
बलरामपुर : जिले के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर में आज सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे और महान शिक्षाविद थे। अध्यात्म और दर्शन में भी उनकी गहरी रुचि थी। भारत सरकार ने उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था। पूर्व राष्ट्रपति की याद में शिक्षक दिवस मनाया जाता है, शिक्षकों की महत्ता को सही स्थान दिलाने के लिए डॉक्टर राधाकृष्णन ने कोशिश की थी। वह खुद भी एक अच्छे शिक्षक थे।

छत्तीसगढ़ : आपसी रंजिश के कारण युवकों के दो गुटों में चले चाकू, दो सगे भाइयों की पेट की अंतडियां बाहर निकली, हालत गंभीर…

- Advertisement -

ब्लॉक अध्यक्ष व जिला कांग्रेस के प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन ब्राह्मण परिवार में जन्मे अपने माता-पिता के दूसरी संतान थे, भारत में दूसरे राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। उन्होंने महान शिक्षाविद के रूप में ख्याति अर्जित की थी, जीवन के 40 वर्ष उन्होंने शिक्षक के रूप में बिताए थे। उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था और निधन 17 अप्रैल 1975 को हुआ था। अपने समूचे जीवन में उन्होंने शिक्षा के लिए कार्य किया।

Latest News

देवभोग: गोहरापदर जिला सहकारी बैंक में जनपद उपाध्यक्ष ने लगवाया वाटर कूलर…

देवभोग: गोहरापदर जिला सहकारी बैंक में जनपद उपाध्यक्ष ने लगवाया वाटर कूलर... गिरीश सोनवानी देवभोग : जिला सहकारी बैंक गोहरापदर में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!