Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बिलाईगढ़ : सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ में हुआ वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन…
    Featured

    बिलाईगढ़ : सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ में हुआ वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanFebruary 27, 2022No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बिलाईगढ़ : सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ में आज वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सागर शिक्षण समिति के संचालक डॉक्टर दीपक डनसेना, विशेष अतिथि के रूप में शिव सिंह कंवर ( पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) राजेंद्र दीप चौहान, महेश्वर साहू व पालकगढ़ की उपस्थिति रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां की पूजा अर्चना करके किया गया।

    बता दे कि सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन दिसंबर माह में किया गया था। जिसमें खो खो, कबड्डी, क्रिकेट, दौड़, रिले रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेक, तावा फेक आदि खेलों का आयोजन हुआ था। जिसका पुरस्कार का वितरण वितरण आज सागर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किया गया। इस दौरान डॉक्टर दीपक डनसेना ने अपने उद्बोधन में छात्रों को सभी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और खेलों को अपने जीवन में विशेष महत्व देने की बात कही। उन्होंने कहा जितना महत्व आप अपने जीवन में पढ़ाई को देते हैं, उतना ही महत्व अब वर्तमान में खेलों को भी दे। अब सभी जगह खेलों को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है। खेलों से भी आप अपने जीवन मे एक मुकाम हासिल कर सकते हैं। आजकल सभी विभागों में भी खिलाड़ियों के लिए आरक्षण उपलब्ध है। वही कंवर सर ने अपने उद्बोधन में पूर्व शिक्षा प्रणाली और वर्तमान के शिक्षा प्रणाली में हो रहे परिवर्तन के बारे में बताया और इस परिवर्तन के दौर में अगर आपको चलना है, तो आपको सभी कर्मों में निपुण होना पड़ेगा। चाहे वह पढ़ाई का क्षेत्र हो या खेलकूद के क्षेत्र हो, क्योंकि अगर जीवन के प्रतियोगिता में आपको दौड़ लगानी है, तो आपको पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद को भी उतना ही महत्व देना पड़ेगा। पहले कहावत थी, कि पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब लेकिन अब यहां कहावत उल्टा हो गया है, खेलोगे कूदोगे तो भी आप नवाब बन सकते हो। महेश्वर साहू ने अपने उद्बोधन में लॉकडाउन में हुए ऑनलाइन पढ़ाई के बारे में चर्चा किया। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन की वजह से बच्चों के शिक्षा का स्तर कम हो गया है तथा मोबाइल की रूचि बच्चों में बढ़ गई है, कुछ बच्चों के द्वारा मोबाइल का गलत प्रयोग करते हुए गेम खेलना, वीडियो देखना आदि में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिससे उनकी पढ़ाई के साथ-साथ आंखों की रोशनी को भी बहुत प्रभावित कर रहा है।

    सभी खेलों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार का वितरण किया गया तथा कार्यक्रम के बीच बीच में छोटे बच्चों के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान मंच का संचालन उप प्राचार्य पूरनलाल रात्रे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंजू देवांगन, सीमा बर्मन, पूजा देवांगन, मुस्कान रात्रे, गोपाल प्रसाद साहू , परदेसी लाल सोनकर, रूपेंद्र जयसवाल, सतीश साहू, सरजू प्रसाद , पूजा राकेश, नंदनी केवट, पिंकी केवट, ममता राकेश सभी शिक्षक व बड़ी संख्या में पालक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन और आभार प्रदर्शन संस्था के प्राचार्य प्रकाश डनसेना के द्वारा किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Featured

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Featured

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,044 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,686 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,370 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,207 Views
    Don't Miss

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    By Ghatna ManchanMarch 19, 20260

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन……

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1050878
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.