Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ : सबसे चर्चित हत्याकांड का हुआ खुलासा…माता पिता की हत्या कर गार्डन में दफनाया था शव…प्रेमिका का भी किया था मर्डर… मिली उम्रकैद की सजा…पढ़िए क्राइम की पूरी स्टोरी…
    Featured

    छत्तीसगढ़ : सबसे चर्चित हत्याकांड का हुआ खुलासा…माता पिता की हत्या कर गार्डन में दफनाया था शव…प्रेमिका का भी किया था मर्डर… मिली उम्रकैद की सजा…पढ़िए क्राइम की पूरी स्टोरी…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJanuary 31, 2023Updated:January 31, 2023No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    छत्तीसगढ़ : सबसे चर्चित हत्याकांड का हुआ खुलासा…माता पिता की हत्या कर गार्डन में दफनाया था शव…प्रेमिका का भी किया था मर्डर… मिली उम्रकैद की सजा…पढ़िए क्राइम की पूरी स्टोरी…

    रायपुर : सुंदरनगर की पॉश कालोनी में 15 साल पहले माता-पिता की हत्या के बाद उनकी लाशें घर के गार्डन में दफनाने वाले उदयन दास को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। सोमवार को कोर्ट ने 2017 के बहुचर्चित हत्याकांड का फैसला सुनाया। उदयन ने 2010 में मां इंद्राणी और पिता वीरेंद्र दास की गला घोंटकर हत्या की फिर सैप्टिक टैंक के बहाने गड्‌ढा खुदवाकर उन्हें दफ्न कर दिया। उनकी मौत के बाद फर्जी दस्तावेजों से 7 साल तक मां के नाम की पेंशन लेता रहा। बाद में मकान बेचकर भोपाल में बस गया।

    दस साल बाद 2017 में भोपाल में उसने प्रेमिका की हत्या कर उसकी लाश भी वहां घर के गार्डन में गाड़ दी। प्रेमिका की हत्या में वह पकड़ा गया और उसके बाद दरिंदे की सच्चाई सामने आई कि 2010 में ही वह माता-पिता की हत्या कर चुका है। पुलिस जब उसे रायपुर लेकर आई तो हाई प्रोफाइल डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा हुआ। उदयन ने हालांकि माता-पिता का मकान बेच दिया था। पुलिस ने गार्डन की खुदाई करवायी। चार-पांच फुट गहरे गड्‌ढे में कंकाल और कुछ चूड़ियां मिली। पांच साल की सुनवाई के बाद कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस ने कंकाल का डीएनए टेस्ट करवाया। उसमें पता चला कि एक लाश उदीयन की मां इंद्राणी और दूसरी पिता वीरेंद्र दास की हैं।

    उदीयन दास की दरिंदगी की जांच बंगाल के बाकुंरा से शुरू हुई थी। बाकुंरा की 28 साल की आकांक्षा शर्मा उर्फ श्वेता दिसंबर 2016 में गायब हो गई। उसके माता पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बंगाल पुलिस ने तहकीकात शुरू की। पुलिस एक एक कड़ी जोड़ते हुए फरवरी में भोपाल के सांकेत नगर पहुंची। वहां उदयन रहता था। आकांक्षा उसके साथ लिव इन में रहती थी। इसलिए उससे पूछताछ की गई। उदयन ने पुलिस को गुमराह करने की काफी कोशिश की। मकान की तलाशी ली लेकिन आकांक्षा नहीं मिली। आरोपी को जब हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और सख्त बर्ताव किया गया, तब उसने आकांक्षा की हत्या करना कबूल किया। आरोपी ने आकांक्षा की गला दबाकर की हत्या कर दी। फिर कमरे में गड्‌ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने जमीन खोदकर शव निकाला। आकांक्षा का नर कंकाल मिल गया। पूछताछ के दौरान उदयन ने अपनी मां इंद्राणी और पिता वीरेंद्र कुमार दास की हत्या की बात कबूल किया है। 17 फरवरी को पुलिस उदयन को लेकर रायपुर पहुंची। उसके बाद जो सच सामने आया उससे पूरा शहर ही हैरान रह गया।

    इस वजह से दिया था घटना को अंजाम :- 2010 अगस्त की रात बारिश हो रही थी। पढ़ाई को लेकर वीरेंद्र दास ने उदयन को डांटा। वह इतना नाराज हो गया। उसने पहले पिता वीरेंद्र दास (70) की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद मां इंद्राणी दास (67) की गला दबा दिया। दाेनाें के शव काे कमरे में ले गया। रातभर शव के पास बैठा रहा। सुबह उसने सेप्टिक टैंक खोदने के लिए मजदूर बुलाया। मुकेश यादव आया और उसने गार्डन की खुदाई की। टैंकी के लिए गड्‌ढा खोदकर चला गया। देर रात वीरेंद्र और इंद्राणी के शव को गड्‌ढे में दफना दिया। कुछ दिन बाद उसने परिचित संदीप श्रीवास्तव से संपर्क किया। उन्हें मकान बेचने के लिए कहा। सुरेश दुआ के नाम से पावर ऑफ अटर्नी बनायी गयी। 2013 में मकान को अधिवक्ता हरीश पांडेय को 21 लाख में बेचकर चला गया। रिश्तेदारों को बताता था कि माता-पिता अमेरिका में शिफ्ट हो गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Featured

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Featured

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,048 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,687 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,405 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,214 Views
    Don't Miss

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    By Ghatna ManchanMarch 25, 20260

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन… बिलाईगढ़ :…

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1051533
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.