छत्तीसगढ़ : ट्रेलर ने पैदल जा रही बजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : ट्रेलर ने पैदल जा रही बजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत…

- Advertisement -

कोरबा : जिले में एक ट्रेलर ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला पैदल ही रास्ते पर जा रही थी, तभी पीछे से आ रही ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे वह सिर के बल जमीन पर गिर कर घायल हो गई थी। कुछ ही मिनटों में उसकी जान चली गई। हादसा उरगा थाना क्षेत्र में हुआ है।

बलौदाबाजार : गिधौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हसुआ में दो पहिया वाहन से भरी कंटेनर में लगी आग, देखे वीडियो…

जानकारी के मुताबिक, नवापारा निवासी भाई टंडन कोरबा चांपा मार्ग पर पैदल ही सुबह जा रही थी। इस बीच सुबह करीब 10.30 बजे कोथारी के पास पीछे से आ रही ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे वह वहीं गिर गई। बताया गया कि महिला के सिर और शरीर से काफी खून बह गया था। जिसके कारण उसकी जान गई।

छत्तीसगढ़ : कोरोना वैक्सीन लगवाने जा रहे दो छात्रों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत…

वही महिला को टक्कर मारकर ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर भाग निकला है। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जैसे ही महिला का शव देखा हंगामा करने लगे। इसके बाद उन्होंने कोरबा-चांपा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे करीब एक घंटे तक यह रास्ता बंद रहा। आने-जाने वाले लोग परेशान होते रहे। गुस्साए लोग मुाआवजे की मांग कर रह थे। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

Latest News

देवभोग: गोहरापदर जिला सहकारी बैंक में जनपद उपाध्यक्ष ने लगवाया वाटर कूलर…

देवभोग: गोहरापदर जिला सहकारी बैंक में जनपद उपाध्यक्ष ने लगवाया वाटर कूलर... गिरीश सोनवानी देवभोग : जिला सहकारी बैंक गोहरापदर में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!