Exclusive : प्रदेश के 30 वां जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित भव्य सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने क्या कुछ कहा…पढ़े पूरी खबर…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रूपेश श्रीवास

- Advertisement -

सारंगढ : प्रदेश के 30 वां जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित भव्य सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि सारंगढ़ भौगौलिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। जैसे बस्तर का दशहरा प्रसिद्ध है, वैसे ही सारंगढ़ का दशहरा भी प्रसिद्ध है। उन्होनें कहा कि पौने चार साल में हमारी सरकार ने महिला, बच्चो, आदिवासी, अनुसूचित जाति के विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं। किसान की संख्या 15 लाख से बढ़कर 26 लाख हो गई है। किसानों की सम्पन्नता बढ़ी है। उन्होंने संसदीय सचिव चंद्रदेव राय व सारंगढ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े के मांगों को पूरा करने की बात कहीं।

Exclusive : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने की बिलाईगढ़ में कार्यालय खोलने की मांग, सरसींवा को तहसील, पवनी और बिलाईगढ़ में कोऑपरेटिव बैंक…पढ़े उन्होंने सीएम के समक्ष क्या क्या मांगे रखी…

उन्होंने आगे कहा :-
– गाय का दूध, गाय का गोबर और गोमूत्र सभी का उपयोग कर रहें हैं किसान।

– चाहे किसान हो या लघु वनोपज के संग्राहक, सबको लाभ पहुंचाने का प्रयास है।

– गांव-गांव में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क हो, यही प्रयास है।

– हमारी सरकार लगातार रोजगार देने का प्रयास कर रही है।

– शिक्षा के क्षेत्र में अंग्रेजी व हिंदी माध्यम में आत्मानंद स्कूल खोले जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सारे काम हुए हैं।

– उच्च शिक्षा के लिए बहुत सारे कालेज खोले गए। अंग्रेजी माध्यम कालेज भी खोले जा रहे हैं। 4 मेडिकल कालेज खोले गए हैं।

– जल जंगल जमीन के लिए संघर्षरत आदिवासी भाइयों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने प्रयास किया जा रहा है।

– शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को लगातार आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

Latest News

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष…कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष...कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह... गिरीश सोनवानी गोहरापदर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष...

More Articles Like This

error: Content is protected !!