शिवरीनारायण में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : मेला ग्राउंड के पास स्थित मकान में चल रहा था देह व्यापर…पुलिस ने मारा छापा तो आपत्तिजनक हालत में मिले महिला और पुरुष…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

जांजगीर चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त 2 पुरुष और 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है और पिटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों में संचालिका महिला भी शामिल है, जिसके द्वारा अपने घर में देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने बाइक और मोबाइल भी जब्त किया है। साथ ही, पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया है। संचालिका पिछले कई दिनों से अपने घर पर ही देहव्यापार चला रही थी। मोहल्ले वालों की शिकायत के बाद शिवरीनाराण पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

- Advertisement -

दरअसल, शिवरीनारायण पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मेला ग्राउंड के पास स्थित मकान द्रौपदी भट्ट जो अपने घर में अवैध रूप से महिलाओं को बुलाकर पिछले कई दिनों से देह व्यापार करा रही है। इस सूचना के बाद एसपी विजय अग्रवाल ने SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस की एक टीम गठित कर मुखबिर के बताये पते पर रेड कार्यवाही की गई।

छत्तीसगढ़ : दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती का काट दिया गला…वारदात के बाद आरोपी फरार…प्रेम-प्रसंग से जुड़ रहा कनेक्शन…

पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची तो आपत्तिजनक हालत में महिलाएं और पुरुष मिले। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ा गया। पकड़े गए महिला और पुरुषों के कब्जे से अनैतिक धंधे के पैसे तथा आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई। साथ ही घटनास्थल से मोटर साइकिल, मोबाइल भी जब्त किया गया। पुलिस ने थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 503/2023 धारा 3,4,5, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम1956 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी के नाम
1. ईश्वर साहू पिता छेदुरम साहू उम्र 38 वर्ष टाटा थाना सरसीवा जिला सारंगढ़
2. चूड़ामणि मानिकपुरी पिता पलटू राम उम्र 25 वर्ष निवासी बरसेली थाना बलौदा बाजार
3. संचालिका एवं तीन अन्य महिलाएं

Latest News

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मनाया गया सामाजिक समरसता दिवस…मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री ने वर्चुअल दिए मार्गदर्शन…

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मनाया गया सामाजिक समरसता दिवस...मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री ने वर्चुअल दिए मार्गदर्शन... सारंगढ़ बिलाईगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!