बलौदाबाजार : 18 साल से अधिक को कल से लगेगा बूस्टर डोज, अगले 75 दिनों तक रहेगा जारी…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बलौदाबाजार : कोरोना के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए राज्य शासन के निर्देश पर कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव के रूप में कल से सभी पात्र हितग्राही जिनको दूसरा डोज लगवाए छ: माह से अधिक अवधि हो चुकी है उनको निःशुल्क बूस्टर डोज लगाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ के के टेम्भूरने ने बताया कि इस हेतु स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी पूर्ण कर ली है। इस संबंध में विकासखंड मुख्यालय बलौदाबाजार और भाटापारा में चार -चार सत्र एवं शेष अन्य विकासखंड मुख्यालय में दो-दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्यालय में दो-दो सत्र, समस्त हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक-एक सत्र आयोजित होगा। उक्त टीकाकरण 15 जुलाई से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगा।

- Advertisement -

कलेक्टर रजत बंसल ने कोरोना महामारी की रोकथाम और इसके फैलाव को रोकने हेतु एवं तीसरी लहर की आशंका एवं कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए जिले की जनता से बूस्टर डोज लगवाने की अपील की है।

Latest News

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष…कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष...कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह... गिरीश सोनवानी गोहरापदर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष...

More Articles Like This

error: Content is protected !!