Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ : तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को मारी ठोकर, दो लोगों की दर्दनाक मौत…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ : तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को मारी ठोकर, दो लोगों की दर्दनाक मौत…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanAugust 31, 2021No Comments2 Mins Read4 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    कटघोरा : अपने बीमार बेटे के लिए दवाई लेने कोरबा जा रहे फूलसर गांव का कोटवार और उसका साथी तानाखार पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए. सामने से खूनी रफ्तार से आ रही सवारी बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस ठोकर में कोटवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुछ मिनट बाद उसके साथी ने भी दम तोड़ दिया. घटना की सूचना प्रत्यक्षदर्शियों ने फौरन डायल 112 और कटघोरा पुलिस को दी. मौके पर पहुँचे स्टाफ ने तत्काल दोनों शवों को बरामद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुँचाया. दोनों ही मृतकों के परिजनो को इसकी सूचना दे दी गई है. वैधानिक कार्रवाई के बाद शवो का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

    छत्तीसगढ़ : जंगल में फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस…

    पुलिस ने इस पूरे मामले में बताया है कि फूलसर गांव का रहने वाला देवन दास पिता शिवरतन दास (35) कोटवार है. उसके सबसे छोटे बेटे का इलाज कोरबा के अस्पताल में जारी था. इसी सिलसिले में आज वह अपने गांव के ही एक साथी रोशन सिंह नेटी पिता सुहाग सिंह नेटी (20) के साथ कोरबा जाने के लिए फूलसर से रवाना हुआ था. दोपहर करीब 2:30 वे जैसे ही तानाखार के आगे लुईसा पेट्रोल पंप के पास पहुँचे थे कि कटघोरा से अम्बिकापुर की तरफ से जा रही तेज रफ्तार महिंद्रा बस (सीजी 12 एक्स 0356) के चालक ने लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुए बाइक सवार कोटवार और उसके साथी को जोरदार टक्कर मार दी. दोनों वाहनों की ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की ही मौके पर मौत हो गई. वही घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर दुर्घटनाकारित बस को लेकर फरार हो गया. बहरहाल पुलिस ने सूचना पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. उसकी तलाश की जा रही है.

    छत्तीसगढ़ : पिकनिक स्पॉट में डूबने से स्कूली छात्र की मौत, स्कूल जाने घर से निकला था छात्र…

    गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ठीक उसी जगह पर एक भीषण कार-बस हादसा भी सामने आया था जिसमे मरवाही विधायक के इंजीनियर पुत्र समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. वही इस आज फिर से इस नए दुर्घटना ने कटघोरा-बांगो के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Featured

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,898 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,708 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,486 Views
    Don't Miss

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    By Ghatna ManchanSeptember 6, 20260

    शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित… पवनी : शिक्षक दिवस के अवसर…

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063177
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.