Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    बिलाईगढ़ : चौथिया में आई महिला की पुल से गिरने से मौत…कोरकोटी गांव का मामला…

    February 14, 2026

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 2026

    बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नगर पंचायत पवनी में हुए लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा…एक आरोपी गिरफ्तार…

    February 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ : पिता का अंतिम संस्कार कर लौटे तो बड़ी बेटी ने तोड़ा दम, उसका क्रिया कर्म कर वापस गया तो दूसरी की भी हो गई मौत, कारण का पता लगाने कब्र से निकाली जाएंगी लाशें…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ : पिता का अंतिम संस्कार कर लौटे तो बड़ी बेटी ने तोड़ा दम, उसका क्रिया कर्म कर वापस गया तो दूसरी की भी हो गई मौत, कारण का पता लगाने कब्र से निकाली जाएंगी लाशें…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanSeptember 29, 2021No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक ही परिवार के 3 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। इनमें एक 70 साल का बुजुर्ग और 2 नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। बताया गया कि परिवार पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट गया, जब बुजुर्ग का अंतिम संस्कार लौटा बेटे की घर पहुंचते ही पहले बड़ी बेटी की मौत हो गई। फिर जब उसका भी क्रिया कर्म कर घर आया तो दूसरी बेटी ने भी दम तोड़ दिया है। फिलहाल परिवार में 3 लोगों की मौत किन कारणों से अचानक हुई है। इस बात का पता नहीं चल सका है। हेल्थ डिपार्टमेंट अब बुधवार को बुजुर्ग और एक लड़की के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम कराएगा। वहीं अन्य एक नाबालिग का पोस्टमॉर्टम कर दिया है। मामला जिले के पत्थलगांव ब्लॉक के ग्राम महुआटिकरा है।

    बता दे कि महुआटिकरा में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग राम प्रसाद सोनी की सोमवार की देर रात सिविल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हुई थी। जिनका, क्रिया कर्म मंगलवार सुबह किया गया। राम प्रसाद को डेंगू के लक्षण के चलते ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं परिवार के लोग अंतिम संस्कार कर घर लौटे ही थे कि राम प्रसाद सोनी के पुत्र की 16 वर्षीय बेटी पूजा सोनी की अचानक से मौत हो गई। एक के बाद एक हुई दूसरी मौत ने परिवार को बेहद सदमें में ला दिया। दोपहर के परिवार वाले पूजा सोनी का भी अंतिम संस्कार कर घर वापस लौटे, इसी दौरान पूजा सोनी की छोटी बहन लक्ष्मी सोनी (14 वर्ष) की भी ठीक उसी तरह मौत हो गई।

    घटना मंचन : तीन साल के बेटे को फांसी पर लटकाकर सात माह की गर्भवती ने भी की खुदकुशी, पति की जुए की लत से परेशान महिला ने अपने तीन साल के बेटे के साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या…

    घटना के बाद आस-पास रहने वाले मौहल्ले के लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं। कुछ ने कोरोना, कुछ ने डायरिया तो कुछ ने पाईजनिंग का मामला बताया। इस घटनाक्रम की जानकारी पुलिस एवं चिकित्सा विभाग को जैसे ही लगी आनन-फानन में टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। जांच में किसी प्रकार के तथ्य सामने नहीं आने पर लक्ष्मी सोनी के शव का पोस्टमार्टम कर कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ जेम्स मिंज ने बताया कि प्रथम दृष्टया की जांच में तीनों ही मौत का कारण डायरिया या फूड पाईजनिंग का नजर नहीं आ रहा। इसके कारण लक्ष्मी सोनी के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अन्य दो शवों को भी कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

    छत्तीसगढ़ : हाइवा ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक पर बैठी युवती की दर्दनाक मौत…

    इधर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग(PHE) की टीम को बुलाकर पीड़ित परिवार द्वारा पीने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पानी का भी सैंपल जुटाया गया है। जिससे की उनकी मौत का कारण का पता लगाया जा सके।

    छत्तीसगढ़ : दो कलयुगी बेटों ने पीट-पीटकर अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट, ये थी वजह…

    सीएमएचओ डॉ पी सुथार ने बताया कि परिवार के पड़ोस में रहने वाले अन्य 3 बीमार लोगों को इलाज के लिए पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी मरीजों में प्लेटलेट्स कम पाए गए गए हैं। हालांकि डेंगू की जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है, पर संभावना डेंगू की लग रही है। कई बार डेंगू की पॉजिटिव रिपोर्ट बीमार होने के 10 से 15 दिन बाद भी आती है। प्लेटलेट्स का गिरना डेंगू की ओर इशारा कर रहा है। मृत अन्य शवों का भी पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। घटना काे लेकर स्वास्थ्य अमला सतर्क है और पूरे गांव के सभी लोगों की जांच कराई जाएगी।

     

    सौजन्य : दैनिक भास्कर

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    बिलाईगढ़ : चौथिया में आई महिला की पुल से गिरने से मौत…कोरकोटी गांव का मामला…

    February 14, 2026
    Featured

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नगर पंचायत पवनी में हुए लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा…एक आरोपी गिरफ्तार…

    February 13, 2026
    Featured

    भटगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही…एनडीपीएस मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार…

    February 11, 2026
    Featured

    एसडीएम बिलाईगढ़ ने अवैध खनिज परिवहन पर की बड़ी कार्रवाई, 7 वाहन जब्त…

    February 11, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : मेहता नगर में युवक की हत्या के 8 घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार…

    February 11, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20261,987 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,607 Views

    बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नगर पंचायत पवनी में हुए लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा…एक आरोपी गिरफ्तार…

    February 13, 2026944 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 2026745 Views
    Don't Miss

    बिलाईगढ़ : चौथिया में आई महिला की पुल से गिरने से मौत…कोरकोटी गांव का मामला…

    By Ghatna ManchanFebruary 14, 20260

    बिलाईगढ़ : चौथिया में आई महिला की पुल से गिरने से मौत…कोरकोटी गांव का मामला……

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 2026

    बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नगर पंचायत पवनी में हुए लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा…एक आरोपी गिरफ्तार…

    February 13, 2026

    भटगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही…एनडीपीएस मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार…

    February 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1043920
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.