Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 2026

    छत्तीसगढ़ : NEET एग्जाम में तीसरी बार नहीं मिली सफलता तो छात्रा ने किया सुसाइड…

    July 18, 2026

    कसडोल : तुलसी प्रसाद साहू राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुए…

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ : प्रदेश के राजस्व भुइयां ऑनलाइन पोर्टल से राजस्व संबंधित कई अभिलेख विलोपित, विरोध स्वरूप संचालक भू अभिलेख एवं एनआईसी का राजस्व पटवारी संघ ने किया घेराव, 17 से ऑनलाइन कार्य का करेंगे बहिष्कार…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ : प्रदेश के राजस्व भुइयां ऑनलाइन पोर्टल से राजस्व संबंधित कई अभिलेख विलोपित, विरोध स्वरूप संचालक भू अभिलेख एवं एनआईसी का राजस्व पटवारी संघ ने किया घेराव, 17 से ऑनलाइन कार्य का करेंगे बहिष्कार…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanSeptember 16, 2021No Comments4 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    रायपुर : राजस्व पटवारी संघ छ.ग. के जिला एवम प्रान्तीय पदाधिकारी, पटवारी सदस्यों के द्वारा विगत 8 से 13 सितंबर राजस्व से संबंधित भुइया ऑनलाइन पोर्टल को मरम्मत के नाम पर बंद किया गया था। परंतु पोर्टल शुरू होने के बाद आ रही समस्याओं को लेकर विरोध स्वरूप आज राजस्व पटवारी संघ के समस्त जिलों से आये पटवारियों ने इंद्रावती भवन में संचालक भू अभिलेख एव एनआईसी कार्यलय में घेराव किया गया साथ ही आ रही समस्यों से अवगत कराया। संघ के पदाधिकारियों ने संचालक भू अभिलेख शाखा से कहा है कि राजस्व अभिलेखो व दस्तावेजों में जो भी परिवर्तन आ रहा है । उसके लिए प्रदेश का कोई भी पटवारी जवाबदार नहीं होगा। उसके लिए एनआईसी ही जिम्मेदार है । अभिलेखों में जो भी परेशानी आ रही है । उसके लिए पोर्टल को 6 दिनों तक बंद किया जाना ही मुख्य कारण है। इसके अलावा संघ द्वारा सौंपा गए ज्ञापन में उल्लेखित किया गया है कि यदि भुइया ऑनलाइन पोर्टल में सभी गड़बड़ियां को शीघ्र ही ठीक किया जाए 8 सितंबर की पूर्व दस्तावेज दुरुस्त नहीं होने की स्थिति में 17 सितंबर से प्रदेश के समस्त पटवारी भुइया ऑनलाइन पोर्टल का बहिष्कार करेंगे।

    संघ ने अधिकारियों से चर्चा करते हुए अवगत कराया कि 8 सितम्बर शाम 5-बजे से 13 सितम्बर के प्रातः 10-00 बजे तक जो मेन्टेनेन्स हेतु पोर्टल बंद रख सुधार किए हैं । उसके कारण दस्तावेजों अभिलेखों में भारी गड़बड़ियां हुई है जो इस प्रकार है

    1-किसी भी गांव का कोई खसरा नम्बर पटवारी के डिजिटल हस्ताक्षर (डीएससी )से सत्यापित नही हो रहा।

    2-नामान्तरण के अंतर्गत समस्त पुराना नामांतरण जो पंजी में ऑनलाइन दर्ज कर आदेश पारित हो गया था। वह सब विलोपित हो गया है. उसका कोई भी अभिलेख पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है।

    3-वर्तमान समय मे कोई भी नामान्तरण का अभिलेख दुरुस्त नही हो रहा है.

    4-फसल गिरदावरी के अंतर्गत फसल पुनरावृत्ति नही हो रहा है.

    5-किसी किसी गांव का प्रत्येक खसरा का दो से तीन प्रविष्टि दिखा रहा है.

    6-किसी किसी गांव का बहुत से खसरा नम्बर विलोपित हो गया है.

    7-अभिलेख शुद्धता के अंतर्गत खसरा संकलन विलोपन पूर्ण किया जा चुका था उसमें भी बहुत सारे नम्बर अनावश्यक जुड़ गया है.

    8- एक ही खसरा नम्बर और रकबा दो कृषक के नाम नाम पर किस प्रकार दर्ज हुए हैं

    9- कम्प्यूटर से निकाले गए बी-1 में अधिक नम्बर रहता है लेकिन खसरा खण्ड-1या 2 मे कुछ नम्बर क्यों नही रहता.

    10- खातों से सभी डिजिटल हस्ताक्षर स्वामेव विलोपित हो गए हैं । किसानों को नकल नही मिल रहा है और अभी डिजिटल हस्ताक्षर (डीएससी) भी नही हो रहा है।

    11 लॉगिन होने बाद अचानक बार बार भुइयाँ सरवर अपने आप लॉगआउट हो रहा है ।(एरर -502 के साथ)

    12.लुप्त खसरा संकलन में जो भी चिन्हांकित कर रखे गए जिसमे भूमि स्वामी प्रविष्टि शेष थी के विकल्प को निष्क्रिय कर दिया गया है।

    13.ग्रामवार तेरिज निकलने पर सैकड़ो खातेदारों के नाम विलोपित हो गए है। जो कि सरवर मेंटेनेंस से पहले ठीक थे।

    14.भु-नक्शा वेबसाइट सरवर हर दूसरे तीसरे दिन बन्द रहता है।

    इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को अवगत कराया कि पंचायत द्वारा नामान्तरण की व्यवस्था की जाए। संकलन और विलोपन को बार-बार तहसीलदार को भेजने का प्रावधानबंधक खसरा का पूर्व में हो चुका, लेकिन वर्तमान ऑनलाइन खसरा में न हो पाने वाले बटांकन का सरलीकरण किया जाए । क ख ग घ वाले खसरों का कोई युक्तिसंगत उपाय, या तो भुइया संकलन की सुविधा दे, या बटा नंबर आगे बढ़े, तो क से आगे ख जाए या और भी कुछ, जिससे काम आसान हो ।

    राजस्व पटवारी संघ से उपस्थित पदाधिकारी में प्रांताध्यक्ष अश्वनी कुमार वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पवन चौहान, प्रदेश सचिव राजेश वंजारी, संरक्षक सन्तोष त्रिपाठी, नीरज कुमार सिंग, जीवराखन कश्यप, महामंत्री जिलाध्यक्षों में राजीव तिवारी, बिरेन्द्र सिंह बेस, प्रमोद श्रीवास्तव, योगेंद्र कलमकार, पालसिंग धुर्व, भूपेंद्र धुर्व, राजेसह चन्द्राकर , रजनी आनेश्वरी, ताराचंद मेश्राम, लाला राम सिन्हा, नरेंद्र धुर्व, चित्रपाल चेद्धया, राजकुमार पाटिल, अमन श्रीवास्तव, बिरेन्द्र जंघेल, कमलेश तिवारी, देवेंद्र वर्मा, रत्नेश भदौरिया, प्रणय रामटेके, बिलासपुर जिलाध्यक्ष देव कश्यप एवम आलोक तिवारी, हेमन्त देवांगन , देव नारायण लहरे , मनहरण राठौर जांजगीर चांपा, कन्हैया जांगड़े, अशोक बंजारे, सुशील धार्मिक, चिन्मय अग्रवाल, संजय खुदशाह, हीरेन्द्र यदु ,यशवंत पठारे, ललित चन्द्राकर, सहित प्रदेश पटवारी संघ के अनेक पदाधिकारी इस धरना प्रदर्शन के दौरान उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 2026
    Featured

    छत्तीसगढ़ : NEET एग्जाम में तीसरी बार नहीं मिली सफलता तो छात्रा ने किया सुसाइड…

    July 18, 2026
    Featured

    कसडोल : तुलसी प्रसाद साहू राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुए…

    July 18, 2026
    Featured

    सारंगढ़ : नवपदस्थ एसपी सुनील शर्मा एक्शन मोड में, पहली समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश…

    July 14, 2026
    Featured

    नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने संभाला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का कार्यभार…

    July 14, 2026
    Featured

    Exclusive : तीन साल से अटकी पदोन्नति पर बढ़ा दबाव…अब शिक्षकों ने उठाई सर्वोच्च न्यायालय और NCTE नियमों की आवाज…

    June 17, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,080 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,700 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,540 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,465 Views
    Don't Miss

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    By Ghatna ManchanJuly 18, 20260

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय…

    छत्तीसगढ़ : NEET एग्जाम में तीसरी बार नहीं मिली सफलता तो छात्रा ने किया सुसाइड…

    July 18, 2026

    कसडोल : तुलसी प्रसाद साहू राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुए…

    July 18, 2026

    सारंगढ़ : नवपदस्थ एसपी सुनील शर्मा एक्शन मोड में, पहली समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश…

    July 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1059470
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.