छत्तीसगढ़ : आपसी रंजिश के कारण युवकों के दो गुटों में चले चाकू, दो सगे भाइयों की पेट की अंतडियां बाहर निकली, हालत गंभीर…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

जगदलपुर शहर के पर्यटन स्थल दलपत सागर के पास गुरुवार देर रात युवकों के दो गैंग के बीच चाकूबाजी हो गई। हमले में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चाकू के वार से दोनों के पेट की अतड़ियां तक बाहर आ गई है। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती दोनों युवकों की हालत गंभीर है। सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

छत्तीसगढ़ : बोलेरो और बस में भीषण टक्कर, हादसे में दो की मौत 4 घायल…

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, दलपत सागर के पास एक दुकान में शहर के ही तीन युवक विक्की, शुभम सेठी और सूरज चाय पी रहे थे। इस दौरान दूसरे गुट के सुमित पांडे, अज्जू और महादेव घाट निवासी नरेंद्र रथ सहित अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। इसके बाद आपसी रंजिश की वजह से अचानक दोनों गुटों में विवाद शुरू हो गया। शुभम सेठी ने अपने मामा बजरंगी नायडू को कॉल कर 10 से 12 युवकों को और बुला लिया। इसके बाद दोनों गुटों में काफी देर तक मारपीट होती रही।

छत्तीसगढ़ : जमीन के अंदर गढ्ढा खोदकर रखा था 7 लाख 50 हजार रुपये का गांजा, पुलिस ने की छापामार कार्यवाही, देखे वीडियो…

मौके पर खड़े लोगों के अनुसार, एक युवक ने बजरंगी नायडू और उसके भाई अजय नायडू इन दोनों पर चाकू से जानलेवा वार करना शुरू कर दिया। तकरीबन आधे घंटे तक यह झगड़ा चलता है। घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए। दोनों घायल भाइयों को पास में खड़े लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुँचाया। जहां डॉक्टरों के द्वारा इनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों की मानें तो दोनों की हालत काफी गंभीर है। थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

Latest News

बारातियों के दो पक्ष में मारपीट…एक की हालत गंभीर…

बारातियों के दो पक्ष में मारपीट...एक की हालत गंभीर... बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पचरी में बारातियों...

More Articles Like This

error: Content is protected !!