Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » तिरंगे की डोरी बदल रहे 3 लोगों की मौत : क्रेन की ट्रॉली पर खड़े होकर बदल रहे थे राष्ट्रीय ध्वज की रस्सी, जैक टूटने से सिर के बल गिरे…
    भारत

    तिरंगे की डोरी बदल रहे 3 लोगों की मौत : क्रेन की ट्रॉली पर खड़े होकर बदल रहे थे राष्ट्रीय ध्वज की रस्सी, जैक टूटने से सिर के बल गिरे…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanAugust 14, 2021No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    मध्यप्रदेश : ग्वालियर के ऐतिहासिक डाकघर भवन पर राष्ट्रीय ध्वज की डोरी बदलने के दौरान क्रेन टूटने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के लिए झंडे की डोरी बदली जा रही थी। कर्मचारी क्रेन पर चढ़े ही थे कि अचानक जैक उखड़ने से क्रेन पलटी और ट्रॉली सहित कर्मचारी सिर के बल छत पर गिर गए। मृतकों में 2 नगर निगम के दमकल विभाग के कर्मचारी हैं और एक डाकघर का चौकीदार है। वह भी क्रेन की ट्रॉली पर सवार था। घटना शनिवार सुबह महाराज बाड़ा पर हुई है।

    आनन-फानन में सभी को जय आरोग्य अस्पताल (जेएएच) के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट भी घटना स्थल पहुंचे हैं। घटना के बाद से कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला है।

    छत्तीसगढ़ : तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत…

    शहर के महाराज बाड़ा स्थित ऐतिहासिक भवनों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाइटिंग और सजावट की जाती है। साथ ही पुराना डाकघर भवन पर झंडा फहराया जाता है। झंडा तो यहां लगा था, लेकिन उसकी डोरी खराब थी। इसी को सही कराने के लिए डाकघर में चौकीदारी करने वाले विनोद कुमार शर्मा ने नगर निगम कार्यालय पर सूचना दी थी। सूचना पर दमकल के कर्मचारी 52 मीटर ऊंचाई वाली बड़ी क्रेन लेकर बाड़ा पहुंचे थे।

    क्रेन को साइड में खड़ी कर उसकी ट्रॉली में दमकल कर्मचारी प्रदीप राजौरिया, कुलदीप डंडौतियाके साथ ही डाकघर का चौकीदार विनोद शर्मा सहित चार लोग खड़े थे। वह ट्रॉली में सवार होकर झंडे तक पहुंचे ही थे कि तभी जिस जैक पर क्रेन खड़ी थी वह टूट गया। इससे क्रेन पलट गई। क्रेन के पलटते ही ट्रॉली सहित सभी कर्मचारी नीचे आ गिरे। हादसा होते ही वहां चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस, नगर निगम को सूचना दी। तत्काल पुलिस वहां पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को निकालकर एंबुलेंस से जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।

    Exclusive : सारंगढ़ जिला निर्माण को लेकर तहसील साहू संघ ने विधायक के हाथों मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…

    ट्रॉमा सेंटर में घायलों को लेकर पहुंचे पुलिस अफसर को डॉक्टरों ने बताया कि चार घायल में से प्रदीप राजौरिया, विनोद कुमार शर्मा व कुलदीप डंडौतिया की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई हैं। चौथे घायल कर्मचारी की हालत नाजुक बनी हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं। अपने साथियों की इस तरह मौत के बाद वह आक्रोशित हो गए हैं। अस्पताल में हंगामा करते हुए कर्मचारियों की नगर निगम के अफसरों से बहस भी हुई। 10 बजे तक एक अपर आयुक्त के अलावा कोई भी निगम का बड़ा अफसर मौके पर नहीं पहुंचा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Featured

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Featured

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,043 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,686 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,363 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,206 Views
    Don't Miss

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    By Ghatna ManchanMarch 19, 20260

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन……

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1050805
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.