बिलाईगढ़ : ससंदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चन्द्रदेव राय ने प्रदेशवासियों को दी पोला तिहार की बधाई…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ : ससंदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चन्द्रदेव राय ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से किसान भाइयों को पारंपरिक पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। श्री राय ने कहा कि पोला तिहार हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। यह छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा पर्व है। इस दिन घरों में उत्साह से बैलों और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होनेे के लिए प्रार्थना की जाती है।

छत्तीसगढ़ : मामूली विवाद के बाद हुई पिटाई में घायल मजदूर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार…

- Advertisement -

श्री राय ने कहा कि तीज-त्यौहार हमारी संस्कृति और परम्पराओं का संवाहक होते हैं। यह हमारी धरोहर को अगली पीढ़ी तक पहुंचाते हैं। खेल-खेल में बच्चे अनजाने में ही अपनी मिट्टी और उसके सरोकारों को जुड़ते चले जाते हैं। श्री राय ने कहा कि यह हमारा दायित्व है कि आने वालीे पीढ़ियों को अपनी समृद्ध संस्कृति का परिचय कराएं और उसके संरक्षण और संवर्धन का प्रयास करें।

Latest News

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष…कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष...कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह... गिरीश सोनवानी गोहरापदर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष...

More Articles Like This

error: Content is protected !!