सारंगढ़ बिलाईगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान का धोबनी प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

ताराचंद पटेल/गेंद कुमार पटेल
सरसीवा : भारतीय जनता पार्टी छत्तीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है। जिसमें नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का जिलाध्यक्ष सुभाष जालान को बनाया गया है।सुभाष जालान सरसीवा विकासखंड बिलाईगढ़ के निवासी है जो की लम्बे समय से भाजपा के सक्रिय नेता है, वे जिला अध्यक्ष बनने से पहले बलौदाबाजार जिला के महामंत्री के दवित्व पर थे। वहीं जिलाध्यक्ष बनने के बाद आज प्रथम धोबनी आगमन होने पर जालान का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओ से व केला फल से तौल कर उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हूए जालान ने कहा कि आप सभी पार्टी के कार्यकर्ता मेरी ताकत है, हम सब को मिलकर काम करना है और 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाना है।

- Advertisement -

कार्यक्रम में झाड़ूराम साहू मंडल अध्यक्ष सरसीवा, योगेश्वर साहू, तोषन साहू, जितेंद्र साहू, मिलाराम साहू, देवनारायण साहू , हरिहर साहू, सुमेश बंजारे, देवकिशन साहू, रामकुमार पटेल, हेमप्रकाश साहू, धनीराम पटेल, अरुण साहू, दिलीप साहू, वीरेंद्र साहू , पैतराम साहू, तरुण पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest News

सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से संपन्न…

सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से संपन्न... गिरीश सोनवानी देवभोग : लकेश्वरी बाल समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु...

More Articles Like This

error: Content is protected !!