रुपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : ग्राम बम्हनपुरी के अखंड नवधा रामायण में सारंगढ़ बिलाईगढ़ के साहू समाज के प्रथम जिलाध्यक्ष तोष राम साहू के पहुंचने पर साहू समाज के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने बाजे गाजे एवं करमा नृत्य के साथ स्वागत किया। वही तोषराम ने अखंड नवधा रामायण मंडली में पहुंचकर भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसीवा के अध्यक्ष पंकज चंद्रा, प्रदेश समन्वयक मुद्रिका राय,भटगांव तहसील अध्यक्ष गोपाल साहू, डॉ अशोक साहू, डॉ दिलीप अनंत, बम्हनपुरी के सरपंच श्रीमती धनेश्वरी कृष्ण कांत साहू, उज्जैन रात्रे, दीना जानवर, धनराज साहू, परमानंद साहू, उत्तरा साहू, विनोद जायसवाल, त्रिलोक साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।