घर की साफ-सफाई नहीं करने पर गुस्साये पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पहले डंडे से पीटा फिर…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

घर की साफ-सफाई नहीं करने पर गुस्साये पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पहले डंडे से पीटा फिर…

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी है। युवक ने अपनी बीवी को इसलिए मार दिया क्योंकि उसने घर की साफ सफाई नहीं की थी। आरोपी ने पहले पत्नी को लाठी-डंडे से पीटा। फिर उसके सिर को दीवार में पटक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई है। मामला बागबहरा थाना क्षेत्र का है।

खाड़ामाचा निवासी सुखीराम नाग (38) ने 18 साल पहले दुहनी बाई (35) से प्रेम विवाह किया था। तब से दोनों साथ रह रहे हैं। इस बीच शनिवार दोपहर ये वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर को सुखीराम काम खत्म कर वापस लौटा था। जिसके बाद उसने देखा की घर गंदा है। घर में साफ-सफाई नहीं हुई है। इस पर पहले उसने दुहनी को गाली दिया। फिर उसे पीटा भी था। इसके बाद खाना खाकर वह सो गया था।

मिली जानकारी के अनुसार 4 बजे सुखीराम सोकर उठा तो उसने फिर देखा तो साफ सफाई नहीं हुई थी। ये देखते ही वह गुस्से में आ गया और उसने अपनी पत्नी को बुलाया। बुलाने के बाद सुखीराम पत्नी को डंडे से पीटने लगा। मारपीट के बाद उसने दुहनी का सिर को दीवार में पटक दिया। इससे वह खून से लथपथ हो गई और वहीं गिर गई। कुछ देर बात महिला की मौत हो गई थी।

वारदात के वक्त पति-पत्नी ही घर परे थे। इसके बाद जब दुहनी बाई की बहन उसके घर पहुंची। तब उसे पूरे मामले की जानकारी लगी। जिसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत रविवार को पुलिस से की थी। अब पुलिस ने आरोपी को उसके ही घर से गिरफ्तार कर लिया है।

Latest News

सारंगढ़ : कलेक्टर एसपी ने बरमकेला के स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र काअवलोकन किया…

सारंगढ़ : कलेक्टर एसपी ने बरमकेला के स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र काअवलोकन किया... सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर एवं जिला...

More Articles Like This

error: Content is protected !!