Author: Ghatna Manchan
जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में 4 मार्च को होगा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के धारा 25 के तहत जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने एसडीएम बिलाईगढ़ डॉ वर्षा बंसल को पीठासीन अधिकारी और सीईओ बिलाईगढ़ प्रतीक प्रधान को सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के सभाकक्ष में 4 मार्च को 11 बजे से निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न करने के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।
सारंगढ़ : नगर पंचायतों में सम्मेलन और उपाध्यक्ष निर्वाचन के लिए तिथियां जारी…पीठासीन अधिकारी नियुक्त…
सारंगढ़ : नगर पंचायतों में सम्मेलन और उपाध्यक्ष निर्वाचन के लिए तिथियां जारी…पीठासीन अधिकारी नियुक्त… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 55 के तहत नगर पंचायत के अध्यक्ष और पार्षदों के प्रथम सम्मेलन और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने तहसीलदार को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। इस सम्मेलन के आयोजन के लिए जिले के 6 नगर पंचायत में तिथि निर्धारित किया गया है, जिसके आधार पर भटगांव में 4 मार्च को, सरसीवां में 5 मार्च को, सरिया और पवनी में 6 मार्च को, बरमकेला और बिलाईगढ़ में 7 मार्च को होगा।
एम. मानू इंग्लिश मिडियम स्कूल देवभोग में हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन… गिरीश सोनवानी देवभोग : एम.मानू स्कूल देवभोग के द्वारा अपना पांचवा स्थापना दिवस के अवसर पर वार्षिकउत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कि शुरुवात सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर विद्या कि देवी सरस्वती वंदना कर शुरुवात कि गई स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत के साथ अतिथियों का स्वागत किए तत्पश्चात एम मान्नू स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर वहां बैठे अतिथियों और दर्शकों का दिल जीत लिए बच्चों ने अलग अलग वेश भूसा के साथ अलग अलग राज्य के कल्चर को प्रस्तुत…
छत्तीसगढ़ : चुनाव हारने पर सरपंच प्रत्याशी के पति ने की आत्महत्या…गांव के बीच चौराहे में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव… राजनंदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। राजनांदगांव के मोखली गांव में पत्नी के सरपंच चुनाव में हारने के बाद पति ने आत्महत्या कर ली। उसकी लाश गांव के बीच चौराहे पर पेड़ पर झूलते हुए मिली। युवक की मौत देखकर गांव में सनसनी फैल गई। बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आखिरी चरण का मतदान 23 फरवरी को पूरा हुआ। इसके बाद परिणाम सामने आए। जिसमें सरपंच…
छत्तीसगढ़ : विजय जुलूस के दौरान विजयी प्रत्याशी की बिगड़ी तबियत…ईलाज के दौरान हुई मौत… जांजगीर : जीत का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब विजय रैली के दौरान ही महिला नेत्री की जान चली गयी। मामला जांजगीर का है, जहां पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में चुनाव जीतकर सरपंच निर्वाचित हुईं भगवती चंद्र कुमार की मौत हो गई। मामला जांजगीर-चांपा जिले के बहेराडीह ग्राम पंचायत का है। जानकारी के मुताबिक विजय रैली के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान 26 फरवरी की शाम उनकी मौत हो गई। दरअसल पंचायत चुनाव…
बरमकेला क्षेत्र के बिक्रमपाली में 28 फरवरी को होगा पशु मेला… सारंगढ़-बिलाईगढ़ : जिले के पशुधन विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय पशु मेला का आयोजन बरमकेला विकासखण्ड के ग्राम बिक्रमपाली में 28 फरवरी को आयोजित किया जाएगा जिसमें उन्नत पशुधन, उन्नत बकरा, बकरी, सूकर देशी गाय, बैल एवं भैंस प्रजाति के पशुओं का प्रदर्शनी किया जायेगा। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य पशुपालकों को पशु सेवा करने में प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। प्रदर्शनी के पश्चात् समस्त वर्ग (पशु, पक्षी संवर्ग) को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार सामग्री के रूप में प्रदान की जावेगी। इस पशु…
छत्तीसगढ़ के किसान अवनीश पात्र को मिला ‘इनोवेटिव फार्मर सम्मान’… गिरीश सोनवानी देवभोग न्यूज : भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली में आयोजित भारतीय कृषि मेला 2025 में छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के किसान अवनीश पात्र ने अपनी विशेष पहचान बनाई। कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से चुनिंदा किसानों को आमंत्रित किया गया, जिसमें नवाचार करने वाले 25 से 30 किसानों को ‘इनोवेटिव फार्मर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ से इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए केवल एक किसान अवनीश पात्र का चयन हुआ है जो देवभोग ब्लॉक के ग्राम चीचिया में…
बिलाईगढ़ : नव निर्वाचित पार्षदों में विकास कार्यों को लेकर उत्साह…सपथ ग्रहण से पहले ही समस्याओं का कर रहे है समधान.. बिलाईगढ़ : नगर पंचायत पवनी में वर्तमान में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत हासिल हुई है, भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में कुलदीपक साहू और 11 पार्षद चुन कर आए हैं। इसके बाद नवनिर्वाचित पार्षदों में गांव के विकास कार्यों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वार्ड क्रमांक 8 कर्मा माता वार्ड और वार्ड क्रमांक 10 डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के वार्ड वासियों को मिलने वाले पानी की…
कसडोल : दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत…सर धड़ से हुआ अलग…शिवरीनारायण मेला जाते वक्त हुआ हादसा… कसडोल : राष्ट्रीय राजमार्ग 130 बी में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बता दे कि मंगलवार को विकासखंड मुख्यालय कसडोल से राष्ट्रीय राजमार्ग 130 बी ग्राम छांछी बस स्टैंड में एक युवक का माजदा से दुर्घटना हो गया। जिसमें युवक का घड़ सर से अलग हो गया। इधर सूचना पर कसडोल पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने साथी के साथ शिवरीनारायण मेला जा रहा था इसी दौरान सड़क…
छत्तीसगढ़ : चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत… कोंडागांव : चुनाव ड्यूटी से वापस आते समय केशकाल पुलिस आरक्षक नुमेन्द्र भुआर्य की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 10 से 11 बजे के बीच बडेराजपुर ब्लॉक से चुनाव ड्यूटी कर के आरक्षक नुमेन्द्र भुआर्य लौट रहे थे। इस दौरान ग्राम कोहका मेटा के पास आरक्षक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। मृत आरक्षक बड़ेडोंगर थाना में पदस्थ था.
