Author: Ghatna Manchan
Exclusive : कौन बनेगा नगर पंचायत पवनी का अध्यक्ष…चुनाव पश्चात नागरिकों की राय पर आधारित विश्लेषण पढ़े रुपेश श्रीवास के साथ पवनी की ग्राउंड रिपोर्ट… बिलाईगढ़ : नगर पंचायत पवनी में नगरीय निकाय के मतदान समाप्त होने के बाद लोगों की राय जानने का प्रयास किया गया। लोगों की राय से पता चला कि पवनी के इतिहास में जो एक बार यहां जीत कर आया वह दोबारा यहां चुनाव नहीं जीत पाया।हालांकि पूर्व में स्व. द्वारका साहू, मनटोरी बाई साहू, महेंद्र श्रीवास, स्व. खीखराम नागेश दोबारा चुनाव जीते लेकिन अन्य पद पर जीते। नगर पंचायत बनने के बाद अब 15…
बलौदाबाजार : अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई…दो लाख रुपये से अधिक मूल्य के अवैध शराब जब्त… बलौदाबाजार : नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन 2024-25 को दृष्टिगत देखते हुए कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं परिवहन पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में 7 फरवरी को गश्त के दौरान 306 बल्क लीटर अवैध शराब कीमत 2,21,000 रूपए आरोपी से जब्त कर आबकारी कब्जे में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 फ़रवरी 2025 क़ो गश्त के दौरान…
सामान्य प्रेक्षक ने की मतदान की समीक्षा…नगर पालिका बलौदाबाजार के 3 मतदान केंद्रों में औसत से कम मतदान…महिला मतदान दलों द्वारा बेहतरीन कार्य एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने पर की जिला प्रशासन की सराहना… बलौदाबाजार : नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला बलौदाबाजार- भाटापारा के लिए नियुक्त प्रेक्षक आईएएस जनक प्रसाद पाठक ने बुधवार क़ो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के नगरीय निकायों में संपन्न मतदान की समीक्षा की। उन्होंने नगरीय निकाय में महिला मतदान दलों द्वारा बखूबी से कार्य संपादित करने तथा शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न मतदान सम्पन्न होने पर जिला प्रशासन क़ो बधाई दी। इस दौरान उन्होंने सभी…
सारंगढ़ : कलेक्टर धर्मेश साहू ने मतदान दल के प्रशिक्षण का अवलोकन किया… सारंगढ़ : पंचायत चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने सारंगढ़ के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर में आयोजित पीठासीन अधिकारी, मतदान दल 1,2,3 के प्रशिक्षण का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने प्रशिक्षणार्थियों को कहा कि, सभी अनुशासन से संयमित व्यवहार करेंगे। मतदान देने वाला मतदाता के पास मत पत्र नहीं हो तो, उसे कौन से वार्ड के व्यक्ति हो, पूछा जाय, फिर उस वार्ड का मत पत्र जिस टेबल में वितरित हो रहा, वहां भेजना है। टेबल के ऊपर वार्ड…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नगरीय निकायों में शांतिपूर्ण रूप से मतदान सम्पन्न…सभी वर्गों के मतदाताओं में मतदान करने दिखा खासा उत्साह… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत जिले के नगर पंचायत बिलाईगढ़ भटगांव सरसीवा पवनी सरिया बरमकेला के सभी 90 मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण रूप से मतदान सम्पन्न हुआ। सबेरे से ही मतदान को लेकर सभी वर्गों के मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युवा, दिव्यांगजन व वरिष्ठजन सहित सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। सभी नगरीय निकायों में…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 78.52 प्रतिशत औसत मतदान हुआ… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में प्रखर चंद्राकर एसडीएम सारंगढ़ ने बरमकेला एवं सरिया नगर पंचायत के मतदान केन्द्र के कार्यों का, वहीं बिलाईगढ़ एसडीएम वर्षा बंसल ने नगर पंचायत पवनी, बिलाईगढ़, भटगांव, सरसीवा में मतदान कार्य को पूरा कराया। जिले के छह नगर पंचायत में आयोजित नगर पालिका निर्वाचन में 15438 महिलाओं और 14638 पुरुषों ने मतदान में भाग लिया, जबकि इन 6 नगर पंचायत में तृतीय लिंग मतदाता नहीं है। 19930 महिला मतदाता है, वही 18376 पुरुष मतदाता है। जिले का…
सारंगढ़ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 में उर्मिला प्रदीप यादव को मिल रहा अपार जनसमर्थन… सारंगढ़ : सारंगढ़ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 से प्रत्याशी उर्मिला प्रदीप यादव ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और समर्थक उनके प्रचार अभियान में शामिल हुए। वही इस दौरान ग्रामीणों ने श्रीमती यादव को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।जिस पर उर्मिला प्रदीप यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि कई गांवों में सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी लम्बे समय से बनी हुई है। उन्होंने वादा किया कि चुनाव जीतने के बाद इन…
छत्तीसगढ़ : मतदान के दौरान मतदाता की मौत…ऐसे हुआ हादसा… धमतरी : छत्तीसगढ़ के शहरों की जनता आज महापौर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ-साथ अपना पार्षद चुनेगी। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन इसी बीच धमतरी से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां मतदान के दौरान एक मतदाता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मतदाता आज नगर पंचायत नगरी वार्ड क्रमांक 12 में वोट डालने के लिए पहुंचा हुआ था। इसी दौरान अचानक मतदान केंद्र के…
मतदान दिवस पर निर्वाचन क्षेत्र में रहेगा अवकाश… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : नगरपालिका और त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 हेतु छत्तीसगढ़ के सभी जिले में मतदान 11 फरवरी 2025 दिन मंगलवार, 17 फरवरी 2025 दिन सोमवार, 20 फरवरी 2025 दिन गुरुवार के दिन जिले के अंतर्गत निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश, सामान्य अवकाश रहेगा। इस आशय का अधिसूचना छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में सभी कलेक्टर को पत्र भी जारी किया है।
ग्राम पंचायत करलागुड़ा की महिला सरपंच प्रत्याशी योगनीता मांझी ने दिया सशक्त विकास का संदेश, चुनाव जीतने पर प्राथमिकता बनेगा पंचायत का समग्र उत्थान… गिरीश सोनवानी देवभोग : ग्राम पंचायत करलागुड़ा में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। इस बार महिला सरपंच प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरकर, योगनीता मांझी ने ग्रामीणों से एक मजबूत और प्रेरणादायक वादा किया है। उन्होंने चुनावी रैली में घोषणा की कि यदि उन्हें ग्राम पंचायत के नागरिकों का आशीर्वाद मिलता है और वह चुनाव जीतती हैं, तो उनकी पहली और प्रमुख प्राथमिकता पंचायत का समग्र और सतत विकास होगा। योगनीता…
