Author: Ghatna Manchan

नगरीय निकाय अध्यक्ष और महापौर प्रत्याशी को 10 और 11 फरवरी के अखबार में प्रकाशित होने वाले उनके विज्ञापन का प्रमाणन अनिवार्य… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : नगरपालिका आम निर्वाचन अंतर्गत नगरीय निकाय अध्यक्ष और महापौर प्रत्याशी को मतदान के एक दिन पूर्व 10 फरवरी और मतदान दिन 11 फरवरी को समाचार पत्र में राजनीतिक प्रकृति के विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन जिला एमसीएमसी समिति से कराया जाना आवश्यक है। जिले के नगर पंचायत अध्यक्ष अभ्यर्थियों को एमसीएमसी समिति स्थानीय निर्वाचन कार्यालय सारंगढ़ से प्रमाणन ले सकते हैं। प्रकाशन की तिथि के कम से कम दो दिन पहले इस प्रमाणन के लिए कोई…

Read More

छत्तीसगढ़ : सरपंच प्रत्याशी की हत्या…आधी रात घर मे घुसकर गला रेता… दंतेवाड़ा : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले नक्सलियों ने एक सरपंच प्रत्याशी की हत्या कर दी है। यह घटना जिले के अरनपुर गांव की है। आधी रात को नक्सलियों ने प्रत्याशी के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर उसे बेरहमी से मार डाला। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बता दे कि अरनपुर गांव के सरपंच पद के प्रत्याशी जोगा बारसा के घर में गुरुवार की रात करीब 12 बजे नक्सलियों ने धावा बोला। नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से दरवाजा तोड़कर…

Read More

एक ईवीएम में अध्यक्ष और पार्षद के लिए 11 फरवरी को मतदान करेंगे मतदाता… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : नगरपालिका आम निर्वाचन में जिले के नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए 11 फरवरी 2025 को मतदान होगा। जिले के मतदाता एक ही ईवीएम मशीन में दो पद के लिए मतदान करेंगे। मतदान के बाद बीप की आवाज के साथ मशीन की लाइट जलेगी। जिले में विभिन्न स्थानों में मतदान प्रचार दल द्वारा मतदाता को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बहुपदीय ईवीएम : नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए बहुपदीय ईवीएम मशीन का उपयोग किया जाएगा। इसमें ईवीएम को दो भागों में…

Read More

रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कोलाहल पूर्णतः प्रतिबंधित… सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने जिले में निर्वाचन, स्कूल कालेज के विद्यार्थियों के परीक्षा और शोरगुल से बीमार, वृद्धजनों सहित आम नागरिकों के अत्यधिक परेशानियों के मद्देनजर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी को नियंत्रण करने के लिए कोलाहल प्रतिबंधित आदेश जारी किया है। यह प्रतिबंध आगामी आदेश पर्यंत तक सम्पूर्ण सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्रभावशील रहेगा। इसके अंतर्गत रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग, सक्षम अधिकारी की अनुमति प्राप्त कर सामान्यतः किया जा…

Read More

प्रचार वाहन, सभा, जुलूस, लाउडस्पीकर अनुमति के लिए अधिकारी नियुक्त… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : नगरपालिका और त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के अंतर्गत लाउडस्पीकर के उपयोग के संबंध में आदेश जारी किया है। इस आदेश में, चुनाव प्रचार सभाओं के आयोजन, सभाओं में लाउडस्पीकरों के उपयोग, प्रचार वाहनों में लाउडस्पीकर के उपयोग, जुलूस के मार्ग निर्धारण जुलुस निकालने की अनुमति देने के संबंध में राजस्व अधिकारियों को सक्षम अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अनुसार जिला मुख्यालय सारंगढ़ के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी सारंगढ़, अनुविभाग…

Read More

छत्तीसगढ़ : ट्रक की चपेट में आने से सरपंच प्रत्याशी की मौत…गांव में शोक की लहर… गरियाबंद : जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां दर्दनाक सड़क हादसे में सरपंच प्रत्याशी कुसुमा की मौके पर ही मौत हो गई है. तेज रफ्तार ट्रक प्रत्याशी कुसुमा को रौंदते हुए निकल गया. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है. पूरा मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, साहस खोल निवासी कुसुमा चंद्राकर अपने पति देवानंद चंद्राकर के साथ बाइक में सवार होकर ओडिशा की दिशा में जा…

Read More

सारंगढ़ : 7 फ़रवरी से होगा मतदान दल गठन और ईवीएम में नाम चिन्ह का इंस्टॉलेशन… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष और नगर पंचायत के अध्यक्ष, पार्षद अभ्यर्थियों, सभी सेक्टर अधिकारी, सभी जिला, ब्लॉक स्तर के मास्टर ट्रेनर को कमिशनिंग कार्य के लिए पत्र जारी किया है। जारी पत्र में आमंत्रित करते हुए कहा गया है कि 7 फरवरी को सुबह 7 बजे से स्ट्रांग रूम, कृषि उपज मंडी परिसर सारंगढ़ में जिले के नगर पंचायत में होने वाले मतदान के लिए ईवीएम मशीनों में चुनाव चिन्ह, अभ्यर्थी…

Read More

परमानंद नागेश निर्विरोध चुने गए सरपंच…विकास और समृद्धि की ओर एक नया कदम… गिरीश सोनवानी देवभोग : ग्राम पंचायत रोहना गुड़ा के सरपंच पद के लिए परमानंद नागेश को निर्विरोध चुना गया। परमानंद नागेश, एक युवा और ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी, समाज में अपनी मजबूत पकड़ के लिए प्रसिद्ध हैं। वे न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी रहते हैं, बल्कि राजनीति के क्षेत्र में भी उनका प्रभाव दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। सामाजिक कार्यों में हमेशा सबसे आगे रहने वाले परमानंद नागेश का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत लाभ नहीं, बल्कि पूरे समाज के कल्याण और विकास के लिए काम करना…

Read More

पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह सहित सूची जारी… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के नेतृत्व में रिटर्निंग अधिकारी की ओर से छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम के तहत जिले में जिला और जनपद पंचायत के सदस्य, सरपंच और पंच के नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है और निर्वाचन लड़ने वाले की सूची जारी की गई है।

Read More

बलौदाबाजार : कटगी में 6 वार्डों के पंच निर्विरोध चुने गए…सरपंच पद की दौड़ में 3 प्रत्याशी बरकरार… दिनेश देवांगन कटगी : आदर्श ग्राम पंचायत कटगी एक बार फिर सुर्खियों में है क्योंकि यहां की पंचायत मे राजनीति अलग तरह से हो रही है, इतिहास में पहली बार 4 वार्डों के पंच निर्विरोध चुने गए हैं। बता दे कि कटगी से लगे आश्रित गांव लखमईसत्ती में 1 और 2 वार्ड है, जिनमें 1 वार्ड में 2 प्रत्याशी देखने को मिला था जिनमें 1 प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है वहीं 2 नंबर की वार्ड में केवल 1 व्यक्ति…

Read More