Author: Ghatna Manchan
शिक्षिका सुनीता जायसवाल को मिला काव्य कलश शिक्षक रत्न सम्मान 2024… बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध साहित्य मंच काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया जिला रायगढ़ द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 8 सितंबर 2024 को गायत्री मंदिर परिसर खरसिया में किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर बृजभूषण द्विवेदी संचालक माता जगरानी देवी महाविद्यालय बाराद्वार शक्ति, विशिष्ट अतिथि के रूप में- डॉक्टर मनोज त्रिपाठी सहायक चिकित्सा अधिकारी पीएचसी बर्रा ,व श्यामलाल चौहान संगीताचार्य सुशोभित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार व काव्य क्लास मंच की उपाध्यक्ष राकेश नारायण बंजारे थे, कार्यक्रम का सफल…
बड़ी खबर : बलौदाबाजार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत… बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बिजली गिरने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना तब हुई जब बारिश के दौरान सभी लोग भीगने से बचने के लिए तालाब किनारे एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान अचानक उनके उपर आसमानी आफत कहर बनकर गिरी। हादसे में तीन अन्य लोग घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, आज 8 सितम्बर को 3.30 बजे थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहतरा (लटुवा) में आकाशीय बिजली…
जगदीश हीरा साहू का राज्य पुरस्कार के लिए हुआ चयन… बिलाईगढ़ : शा.उ.मा. वि. डमरू (बलौदाबाजार) के व्याख्याता के पद पर कार्य करने वाले जगदीश “हीरा” साहू किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उनके खाते में एक और विशिष्ट उपलब्धि जुड़ने वाली है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 05 सितंबर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2024-25 हेतु जगदीश हीरा साहू का चयन किया गया है। जगदीश हीरा साहू गत 17 वर्षों से शिक्षा विभाग में शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं। इनका अध्यापन शैली बड़ा ही सरल, सहज, और नवाचारी होता है जिससे विद्यार्थियों को विषय को समझने में बड़ी…
सरसींवा नगर की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान…शासकीय मेडिकल कालेज कोरबा के लिए हुआ रुचि का चयन… सारंगढ : सरसींवा नगर की बेटी कु.रुचि भारद्वाज ने अपनी प्रतिभा और हुनर से सरसींवा क्षेत्र का मान बढ़ाया है । रुचि भारद्वाज शुरू से ही मेघावी व प्रतिभावान छात्रा रही है । जिन्होंने अपने पहले ही प्रयास में नीट एग्जाम में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है । ज्ञातव्य हो कि कु.रुचि भारद्वाज पिता रामनाथ भारद्वाज माता सुलोचना भारद्वाज नगरपंचायत सरसीवा की निवासी है । जिन्होंने अपने प्रथम प्रयास में ही नीट एग्जाम फाइट कर सफलता प्राप्त किया है…
कलिंगा विश्वविद्यालय ने विनोद डडसेना को शिक्षक सम्मान 2024 से किया सम्मानित… बिलाईगढ़ : नया रायपुर कलिंगा विश्वविद्यालय ने 2023 में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा सम्मानित शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए शिक्षक सम्मान समारोह 2024 का आयोजन 31अगस्त को किया। यह कार्यक्रम कलिंगा विश्वविद्यालय के सभागार में हुआ, जिसमें राज्य भर के शिक्षकों के उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आईएएस और उच्च शिक्षा विभाग के पूर्व प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही। आलोक शुक्ला ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित कर शैक्षिक उत्कृष्टता के…
बिलाईगढ़ : पुरगांव में 48 छात्राओं को किया गया सायकल वितरण…अब स्कूल जाने में नहीं होगी परेशानी – कार्तिक जायसवाल… बिलाईगढ़ : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरगाव में सरस्वती साइकिल योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरगाव में 9 वीं की 48 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। इस दौरान शाला विकास समिति के अध्यक्ष कार्तिक जायसवाल ने कहा कि छात्राओं को अब साइकिल मिल जाने से अब स्कूल जाने में आसानी होगी किसी भी प्रकार की परेशानी नही होगी। इस योजना के तहत साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओ के लिए शासन से मिले उपहार उनकी आगे की…
बिलाईगढ़ : पवनी में भोजली सजाओं स्पर्धा में जय माँ कर्मा समूह प्रथम… बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड के नगर पंचायत पवनी में भोजली का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया. सभी वार्ड के महिलाएं एवम युवतियां भोजली की टोकरियाँ लेकर राधा कृष्ण मंदिर के पास पहुँचे फिर कीर्तन मंडली व बैंड बाजे के साथ नगर की जीवनदायिनी बंधुआ तालाब मे पहुँच कर विसर्जन किया। भोजली सजाओ प्रतियोगिता मे प्रथम इमाम 2000 नंद कुमार साहू के द्वारा जय माँ कर्मा समूह सदर पारा को, द्वितीय कुलदीपक साहू के द्वारा 1500 जय माँ दुर्गा समूह, तृतीय इनाम नगर पंचायत पवनी के द्वारा…
बलौदाबाजार : गिधौरी में बजरंगबली की मूर्ति खंडित करने का मामला गरमाया…हिंदू संगठनों में नाराजगी…धरना प्रदर्शन जारी… बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के गिधौरी में महानदी के तट पर पुल के पास स्थित बजरंगबली जी के मूर्ति को किसी अज्ञात के द्वारा खण्डित करने का मामला सामने आया। जिसे लेकर हिंदू संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। बताया जाता है कि हिंदू देवी देवी-देवताओं के मंदिरों पर हो रही इस तरह की घटना हिंदुओं के लिए बहुत ही पीड़ादायक है। इस तरह की घटना इस क्षेत्र में पहली बार नहीं हुआ है ऐसी घटना पूर्व में भी इस क्षेत्र में…
बिलाईगढ़ : बोलबम गये युवक को गले में साँप लटकाना पड़ा महंगा…साँप के डसने से हुई मौत… रुपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत बालपुर के रहने वाले युवक की आज सांप के डसने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बालपुर निवासी खिलेश्वर चन्द्रा अपनी पत्नी व बहन को लेकर आज सावन के अंतिम सोमवार को सुबह करीब 5 बजे जैतपुर के प्रसिद्ध जैतेश्वर महादेव में जल चढाने गया था। जहां ग्राम चारभांठा के सपेरा संजय के द्वारा अपना जहरीला सांप को खिलेश्वर चंद्रा के गर्दन में फोटो खिंचाने के लिए लटका दिया, इस दौरान ने सांप खिलेश्वर…
युक्तियुक्तकरण के खिलाफ सर्व शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा…. युक्तियुक्तकरण स्थगित कर पहले पदोन्नति और स्थानांतरण की रखी मांग… मुख्यमंत्री के नाम पर विधायकों को सौंपा ज्ञापन… राज्य सरकार ने विद्यालयों को मर्ज करने और अतिशेष शिक्षकों को अन्य स्कूलों में पदस्थ करने के नाम पर युक्तियुक्तकरण करने की योजना बनाई है और इसके लिए दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया है । सर्व शिक्षक संघ ने इसका तीखा विरोध किया है, संघ के प्रदेश संयोजक विवेक दुबे ने यूट्यूब पर वीडियो जारी कर युक्तियुक्तकरण की खामियों को उजागर किया था और कहा था कि हम अपनी रणनीति के…
