Author: Ghatna Manchan

देवभोग में संपन्न हुआ मानव सेवा संस्था की बैठक…लिए गए अहम निर्णय… गिरीश सोनवानी देवभोग : रविवार को मानव सेवा संस्था कि बैठक सामुदायिक भवन के पास स्थित साहू समाज के भवन में संस्था के अध्यक्ष बिलभद्र यादव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें संस्था के पदाधिकारी सहित सदस्य गण उपस्थित रहें। बैठक में विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा की गई। संस्था के सभी सदस्यों ने एक राय से समस्याओं के समाधान के लिए अपना अपना मत रखा,जिससे संस्था को मजबूती प्रदान करना, जरूरतमंदों की सहायता करना एवं अन्य विषय शामिल थे। संस्था का उद्देश्य स्वास्थ्य,शिक्षा,विकलांगता…

Read More

बिलाईगढ़ : परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान ने विभिन्न क्षेत्र का किया निरीक्षण… बिलाईगढ़ : ज़िला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जनपद पंचायत बिलाईगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघीचुवा, गेड़ापाली, खुरदरहा, पिरदा, चारपाली में श्री हरिशंकर चौहान परियोजना निदेशक ज़िला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना, आवास समन्वयक शांतिलाल देवांगन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण प्रातः 7 बजे से किया गया, जिसमें समस्त अपूर्ण आवासों को 4 जून तक पूर्ण करने निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान विकासखण्ड स्तर से विकासखंड समन्वयक विद्यासागर साहू, तकनीकी सहायक शिवरंजन नवरंगे, सचिव, रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

Read More

थाना सरसींवा की विशेष पहल-चलित थाना अभियान : लगातार बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने लोगो को जागरूक होने की आवश्यकता – टीकाराम खटकर… सरसींवा : थाना सरसींवा द्वारा इन दिनों बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने तरह तरह से जन- जागरूकता अभियान चला कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है । थाना सरसींवा से प्राप्त जानकारी अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के दिशा निर्देश पर थाना सरसीवां पुलिस द्वारा दिनांक 22.05.2024 को ग्राम रायकोना में चलित थाना लगाकर जनजागरूकता हेतु विशेष पहल की गई । जहाँ जन चौपाल लगाकर थाना प्रभारी टीकाराम खटकर द्वारा चलित थाना के माध्यम…

Read More

सरसींवा : शरारती तत्वों द्वारा हैप्पी पब्लिक स्कूल में फटाका फेंक परेशान किये जाने की शिकायत… सरसींवा : सरसींवा समीपस्थ ग्राम पेण्ड्रावन में संचालित हैप्पी पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने गत दिनों थाना सरसींवा पहुंचकर शरारती तत्वों द्वारा दीपावली से लेकर अब तक स्कूल परिसर में फटाका फेंक परेशान किये जाने की शिकायत की है। स्कूल प्रबंधन से प्राप्त जानकारी अनुसार 12.11.2023 को आसपास के शरारती तत्वों रात के समय स्कूल अंदर फटाका फेंक शरारत की जा रही थी जिसमें स्कूल अंदर निवासरत कर्मचारी बाल बाल बचे। वही तब से लेकर अबतक लगातार इन शरारती तत्वों द्वारा स्कूल में फटाका फेंक…

Read More

वन विभाग की लगातार छापेमारी से तस्करो में मची हड़कंप…सीमावर्ती क्षेत्र उड़ीसा के तस्कर को गिरफ्तार कर की गई कार्यवाही… गिरीश सोनवानी देवभोग : छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़ रायपुर श्री व्ही .श्रीनिवास राव भा. व. से. एवं मुख्य वन संरक्षक रायपुर श्री राजू आगाशनी ऑफ भा .व.से के निर्देश तथा वनमंडला अधिकारी गरियाबंद वनमंडल गरियाबंद श्री लक्ष्मण सिंह भारतीय वन सेवा के मार्गदर्शन पर उप मंडला अधिकारी श्री राजेंद्र सोरी द्वारा गठित सामूहिक गश्ती दल द्वारा आज दिनांक 19 मार्च 2024 को इंदागांव (देवभोग) परिक्षेत्र के उप परिक्षेत्र…

Read More

छत्तीसगढ़ : अमृत मिशन 2.0 में 350 करोड़ का टेंडर घोटाला…छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट अधिकारियों के हौंसले बुलंद… अमित गौतम रायपुर : नगरी निकाय एवं विकास विभाग (सूडा) द्वारा भारत सरकार की योजना अमृत मिशन 2.0 में जल प्रदाय योजना के 350 करोड़ के काम देने में टेंडर प्रक्रिया में घोटाला किया गया है । जिसमें सूडा के अधिकारियों द्वारा टेंडर में भाग लेने हेतु बनाए गए मापदंडों में फेरबदल करते हुए ठेकेदार से पार्टनरशिप करते हुए उन्हें 350 करोड़ के कार्य दे दिए गए….अमृत मिशन योजना केंद्र सरकार द्वारा सभी घरों में नल द्वारा जल देने हेतु लागू की गई…

Read More

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास को पितृ शोक…श्री भंजन श्रीवास का निधन… बिलासपुर : बिलासपुर जिले के कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास (राष्ट्रीय समन्वयक-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी -उत्तर प्रदेश एवं गुजरात तथा प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज) के पिताजी श्री भंजन प्रसाद श्रीवास का 85 वर्ष की उम्र में आज सुबह 10:00 बजे स्वर्गवास हो गया। श्री भंजन प्रसाद श्रीवास कांग्रेस के वरिष्टम नेता थे, वह पूर्व में 20 सूत्रीय समिति सदस्य, चरण दास महंत के सांसद प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत कोनी के उप सरपंच एवं प्रभारी सरपंच भी रहे हैं, श्री भंजन श्रीवास, गोपीचंद, त्रिलोक चंद्र, आनंद चंद्र…

Read More

छत्तीसगढ़ : तेज रफ्तार पिकअप गहरे खाई में गिरी…15 लोगों की दर्दनाक मौत… छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। सभी आदिवासी समाज से बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर पड़ी। हादसे के दौरान पिकअप में 40 से ज्यादा लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुआ है। घटना में बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read More

Exclusive : गिरौदपुरी के अमरगुफा में तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…इसलिए दिया घटना को अंजाम… रुपेश श्रीवास बलौदाबाजार : गिरौदपूरी के जैतखंभ से 5 किमी दूर महाकोनी गाँव में अमर गुफा के जैतखंभ को अज्ञात आरोपी द्वारा तोड़फोड़ और नष्ट करने पर चौकी गिरौदपूरी में आईपीसी 295 के तहत अपराध पञ्जीबद्ध किया गया था। संपूर्ण जांच एवं विवेचना क्रम में ग्राम महकोनी में नल जल योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण करने वाले 03 आरोपियों को दबोचा गया, जिनसे कड़ाई से पूछताछ पर तीनों आरोपियों ने अमर गुफा में स्थित जैतखाम को काटना एवं लोहे के गेट में…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या…वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पड़ोसी ने लगा ली फांसी… बिलाईगढ़ : सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के थरगांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हथौड़ा और टंगिया से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों के होश उड़ गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मिली जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर सलीहा थाना…

Read More