बलौदाबाजार ब्रेकिंग : मेहता नगर भाठापारा में युवक की हत्या…जांच में जुटी पुलिस…
बलौदाबाजार-भाटापारा शहर के मेहता नगर बस्ती क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव मिलने की सूचना सामने आई। आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को प्रातः थाना भाटापारा शहर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मेहता नगर बस्ती में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मृतक की पहचान सोनू गायकवाड के रूप में हुई है, जो ग्राम पेंडरी-भटभेरा, थाना सुहेला का निवासी बताया जा रहा है।
प्रारंभिक जांच में युवक के सिर में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूर्ण कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच एवं विवेचना में जुटी हुई है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।








