बलौदाबाजार : जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत की खबर सामने आई है। बलौदाबाजार जिले के पलारी में कोदवा मोड़ पर हादसा हुआ है। मंदिर हसौद के ग्राम पिरदा निवासी 20 वर्षीय दीपक कोसले और उसका भाई 19 वर्षीय आदित्य बंजारे ग्राम डुमहा थाना खरोरा अपने रिश्तेदार के घर ग्राम पनगांव बलौदाबाजार से रायपुर के लिए बाइक पर निकले थे।
जहा पनगांव से 30 किलोमीटर दूर कोदवा मोड़ पर ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई सड़क से करीब 20 फीट की दूरी पर जा गिरे, दोनों युवक सड़क किनारे लगे दिशा सूचक से जा टकराए, जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई. दोनों युवक रायपुर के किसी होटल में काम करते हैं, पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है, वाहन चालक की तलाश जारी है।







