भाटापारा : विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

भाटापारा : विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री यदु सर एवं नोडल प्राचार्य श्री देवदास सर ने 12 नवम्बर दिन शनिवार को विकास खंड भाटापारा के संकुल केन्द्र करही बाजार के आश्रित शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक शाला करही बाजार, प्राथमिक व माध्यमिक शाला ओटेबंद , प्राथमिक शाला लालपुर का अकास्मिक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने शालाओं के विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण, शाला में उचित साफ सफाई एवं बच्चों को मिलने वाले मध्यान भोजन का भी निरीक्षण किया और इस संबंध में बच्चों से भी बात की।

- Advertisement -

इस दौरान विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने बैगलेस-डे के अवसर पर शिक्षकों द्वारा बच्चों को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां, खेलकूद, कहानी गीत, पर्यावरण की गतिविधियां कराते पाया गया। जिसे देखकर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रभावित हुए और उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों की सराहना की। बीईओ द्वारा बच्चों से प्रश्न पूछकर उनके ज्ञान का आंकलन भी किया गया। जिसमे बच्चों ने पूछे गए प्रश्नों का त्वरित जवाब दिया।

Latest News

51 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार…अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा…

51 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार...अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा... गिरीश सोनवानी गरियाबंद : गरियाबंद जिले के...

More Articles Like This

error: Content is protected !!