बिलाईगढ़ : इस वक्त की बड़ी खबर बलौदाबाजार जिले के सोनाखान से आ रही है, जहाँ सीएम भुपेश बघेल जन चौपाल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे है। वे यहां लोगों से रूबरू होंगे और सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत जानेंगे।

बता दे कि वे यहां बिलाईगढ़ विधानसभा अंतर्गत जिले में 38 करोड़ 7 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगें। जिसमें 11 करोड़ 68 लाख रूपए के 53 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 26 करोड़ 39 लाख रूपए के 7 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सपनों के अनरूप महान शहीद वीर नारायण सिंह के जन्म एवं कर्मस्थली सोनाखान को पूरे देश में पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करनें के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा उनके स्मृति में भव्य ओपन एयर म्यूज़ियम का निर्माण किया गया है। जिसका शुभारंभ आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करकमलों से होगा। इसके साथ ही बलौदाबाजार – भाटापारा टूरिज़्म सर्किट का भी शुभारंभ करेंगे। सोनाखान के कुरुपाठ के जंगलों में प्रकृति के बीच इस कलाकृति को आकार दिया गया है। यह प्रदेश में अपनी तरह का पहला ऐसा म्यूज़ियम है जहा ऑडियो – विसुअल सेटअप और एक विशेष धातु कॉर्टेन स्टील के माध्यम से शहीद वीर नारायण सिंह की जीवनी को प्रदर्शित किया जाएगा। शहीद वीरनारायण सिंह की गौरव गाथा को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष तरह के कॉर्टेन स्टील का प्रयोग किया गया है।







