रायपुर : रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैच की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है।
बता दे कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 109 रन का लक्ष्य रखा। जिसे भारतीय टीम ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।







