Big breaking : किरण सिंहदेव फिर से बने छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष…
रायपुर : छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने यह घोषणा की। किरण सिंहदेव को फिर से पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है।
गुरुवार रात पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके लिए चुनाव अधिकारी बनाए गए खूबचंद पारख ने बताया कि 3 सेट में नामांकन आए हैं। तीनों में किरणदेव का नाम था।








