BIG BREAKING : स्कूली बच्चों को टूर पर ले जा रही बस हुई भीषण हादसे का शिकार…15 छात्रों की मौत…बचाव एवं राहत कार्य जारी…
नोनी : मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को टूर पर जा रही एक स्कूल बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई हैं. इस दर्दनाक हादसे में 15 छात्रों की मौत होना बताया जा रहा हैं. हालांकि अभी मौत का सही आंकड़ा सामने नहीं आ पाया हैं. राहत और बचाव कार्य जारी हैं. कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. ऐसे में मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता हैं.
छत्तीसगढ़ : गले में ड्रिल मशीन से छेद कर हत्या, मृतक टैंट हाउस में करता था काम…
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल, यारिपोक की थीं. ये खौपूम की ओर टूर पर जा रही थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 छात्रों को इम्फाल के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए है.







