बड़ी खबर : साड़ी से लटकती मिली पति पत्नी की लाश…जाने क्या है वजह…
जांजगीर-चांपा के धरदेई से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक पति-पत्नी कि साड़ी से लटकती हुई लाश मिली है। घटना कि जानकारी क्षेत्र में आग कि तरह फैल गई । इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल उम्र 47 वर्ष और उनके पति कृष्णा पटेल उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है।
दोनों अपने घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले, जिसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना कि सुचना पुलिस को दी गई। सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही दंपति के इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बेटे की असमय मौत से पति-पत्नी गहरे सदमे में थे और बताया जा रहा है कि इसी मानसिक आघात के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है, वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस कि जाँच के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।








