बिलाईगढ़ : बाइक में आमने – सामने की भिड़ंत से 2 युवक घायल, 108 की टीम ने प्राथमिक उपचार कर पहुंचाया हॉस्पिटल…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ठड़कपुर में आज बुधवार को दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। वही इस हादसे में 2 युवक घायल हो गए। इस दौरान सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 संजीवनी की टीम ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नकटीडीह निवासी जितेंद्र साहू उम्र 20 वर्ष और अनिल कुमार साहू 25 वर्ष किसी निजी कार्य से भटगांव गए हुए थे, वापसी में उनकी बाइक की भिड़ंत ठड़कपुर में विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी के साथ हो गई। इस हादसे में जितेन्द्र के जहां चेहरे और आंख के पास चोट आई है वहीं अनिल के हाथ में चोट आई है। राहगीरों से सूचना मिलते ही 108 के पायलट पुरूषोत्तम साहू और संतोषी साहू तुरंत घटना स्थल पहुंचे और दोनों घायलों का उपचार करते हुए उन्हें सीएचसी बिलाईगढ़ लेकर आए।

Latest News

देवभोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई…दो स्थानों से 95 लीटर अवैध ताड़ी जब्त…दो आरोपी गिरफ्तार…

देवभोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई...दो स्थानों से 95 लीटर अवैध ताड़ी जब्त...दो आरोपी गिरफ्तार... गिरीश सोनवानी देवभोग : गरियाबंद जिले में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!