बिलाईगढ़ : चौथिया में आई महिला की पुल से गिरने से मौत…कोरकोटी गांव का मामला…
बिलाईगढ़ : कोरकोटी गांव में पुल गिरने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गिरौदपुरी निवासी जमुना पटेल के बेटी की शादी ग्राम कोरकोटी निवासी गीता पटेल के बेटे के साथ हुई थी। जिसके बाद मृतिका अपने रिश्तेदारों के साथ चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम कोरकोटी आई थीं। बताया जा रहा है कि गिरौदपुरी में शादी समारोह के बाद दूसरे दिन चौथिया कार्यक्रम कोरकोटी में रखा गया था, जिसमें लड़की की माँ जमुना पटेल अपने परिवार एवम रिस्तेदारों के साथ शामिल होने आई थी। भोजन व्यवस्था घर के पीछे नाला के पार रखा गया था, जिसको पार करने के लिये एक अस्थाई पुल बनाया गया था।
रात में भोजन के बाद पांच लोग एक साथ पुल पार कर रहे थे, तभी अधिक भार के कारण पुल अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में तीन महिलाएं और दो बच्चे पुल से नीचे गिर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, जिससे दो महिलाओं और दोनों बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन जमुना पटेल लापता हो गईं।
सूचना मिलने पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल बलौदाबाजार की टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची। जहा पानी में कैमरा लगाकर खोजबीन की गई, जिसके बाद महिला का शव बरामद किया गया। घटना से गिरौदपुरी एवम बेटी के ससुराल कोरकोटी गांव में शोक का माहौल है। घटना की जांच बिलाईगढ़ पुलिस कर रही है।








