बिलाईगढ़ : सहायक शिक्षकों की हड़ताल जोरों पर, कल करेंगे सीएम हाउस का घेराव…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ : नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए वेतन विसंगति की मांग को लेकर सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन विगत 6 फरवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर है। शासन द्वारा उनकी मांगों को अनसुना किये जाने पर आक्रोशित सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन राजधानी कुच करते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की घोषणा कर दी है।

- Advertisement -

ज्ञात हो कि सहायक शिक्षकों की मांग वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के पूर्व की है, संविलियन के समय वर्तमान मुख्यमंत्री जो उस समय कांग्रेश पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे, उन्होंने कहा था वर्ग 1 और 2 को लाभ और तीन के साथ धोखा हुआ है।हमारी सरकार बनते ही हम वर्ग 3 की साथ हुई नाइंसाफी को दूर करते हुए उनकी वेतन विसंगति की समस्या को हल करेंगे। इस बात को जन घोषणा पत्र में भी रखा गया था, सरकार गठन के पश्चात आज तक कई चरणों में सहायक शिक्षकों ने आंदोलन किया परंतु हर बार सरकार टालमटोल करती रही।

5 सितंबर 2022 को शिक्षक दिवस के दिन हड़ताल की घोषणा किए जाने पर सरकार द्वारा वेतन विसंगति को दूर करने के लिए कमेटी की घोषणा की गई थी जिसे 3 महीने में रिपोर्ट प्रस्तुत करना था। जिसकी रिपोर्ट आज पर्यंत सार्वजनिक नहीं की गई है। ज्ञात हो कि सहायक शिक्षकों ने आंदोलन की घोषणा 4 चरणों में की थी, एक दिवसीय विधानसभा घेराव के पश्चात 6 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा पूर्व में ही की जा चुकी थी।इसके पश्चात भी वर्तमान सरकार उनकी समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए अपनी हठधर्मिता का प्रदर्शन कर रही है। इन्हीं बातों से आक्रोशित होकर शिक्षकों ने राजधानी में सीएम हाउस के घेराव का ऐलान कर दिया है, पूरे प्रदेश भर से समस्त विकास खंडों से सहायक शिक्षक कल 11 फरवरी शनिवार को मुख्यमंत्री निवास घेराव की घोषणा कर दी है और प्रदेश भर से सहायक शिक्षक अपने अपने साधनों से राजधानी पहुंचने वाले हैं।

सहायक शिक्षक फेडरेशन सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष डडसेना, ब्लॉक अध्यक्ष सरयू कांत बंजारे, ब्लॉक उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा, सारंगढ़ बिलाईगढ़ सोशल मीडिया प्रभारी लुकेश्वर साहू सहित बिलाईगढ़ के सहायक शिक्षकों ने राजधानी कूच किए जाने के संबंध में जानकारी दी।

Latest News

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष…कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष...कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह... गिरीश सोनवानी गोहरापदर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष...

More Articles Like This

error: Content is protected !!