रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़ में आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिलाईगढ़ के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ सरकार के अंतर्गत रामायण मंडली प्रतियोगिया का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्रदेव राय की उपस्थिति में किया गया।

बता दे कि इस प्रतियोगिता में कुल 41 मंडली समम्मिलित होगी। वही कार्यक्रम का समापन कल 17 जनवरी को होगी। इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली मंडली को 10 हजार इनाम दिया जाएगा। वही उनकी प्रस्तुति जिला स्तर में 27 जनवरी से 3 फरवरी के बीच होगी। साथ ही जिला स्तर के विजेताओं को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। जहा उनकी प्रस्तुति 16 फरवरी से 18 फरवरी के बीच होगी।







