बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…
बिलाईगढ़ : धान खरीदी केंद्र धनसीर के पास एक बार फिर हाथी के पहुंचने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह लगातार तीसरा वर्ष है जब इसी स्थान पर हाथी देखा गया है। देर रात हाथी के गांव के पास आने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भय फैल गया और लोग सतर्क हो गए।
ग्रामीणों का कहना है कि हर साल हाथी के आने से फसलों को नुकसान होने का खतरा बना रहता है, साथ ही जान-माल की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ जाती है। वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है, लेकिन अभी तक हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर वापस भेजने की ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द आवश्यक कदम उठाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।








