रुपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिलाईगढ़ राजेंद्र जोशी का स्थानांतरण बलौदाबाजार हो जाने एवं नये विकास खंड शिक्षा अधिकारी एस एन साहू के आने से विदाई एवं स्वागत कार्यक्रम विकास खंड कार्यालय में रखा गया। जिसमें स्थानांतरित जोशी जी ने कहा कि जब तक मैं इस कार्यालय में रहा मुझे सभी कर्मचारियों का सहयोग मिला। मैं अपने जीवन भर इस बात को भूल नही पाऊंगा, आप लोगो के सहयोग से ही मैं इस कार्यालय को चला पाया। वही नवपदस्थ अधिकारी साहू जी ने कहा कि जिस तरह से आप सबने जोशी जी को सहयोग किया है मुझे भी सहयोग करना। दोनों अधिकारीयो को शाल, श्रीफल, गुलदस्ता भेंटकर विदाई एवम स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवनीत खुँटे, महेंद्र साहू, तिलक राम साहू, नवीन साहू, कमलेश साहू, प्रकाश साहू, मेंदराम साहू, दिनेश साहू, अनिल टंडन, हेमलाल कहार, शाहीद रहमान, जितेंद्र पाटले, छबि लाल सहित कार्यालयीन स्टाफ मौजूद रहे।







