बिलाईगढ़ : सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ. फरिमा आलम सिद्धकी के निर्देश पर धान की अवैध परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।बिलाईगढ़ क्षेत्र में भी लगातार अवैध धान परिवहन की खबरें सामने आ रही थी। दूसरे जिले के व्यापारी नवीन सारंगढ़ बिलाईगढ़ में धान खपाने की कोशिश कर रहे है।
इस पर बिलाईगढ़ खाद्य निरीक्षक प्रहलाद राठौर एवं मंडी उप निरीक्षक सीताराम दिलवंश ने अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही की। साथ ही वाहन क्रमांक सीजी 11 डी ए 1980 ट्रैक्टर को जप्त किया गया। ट्रैक्टर ट्राली के अंदर 118 पैकेट अवैध धान भरा हुआ पाया गया। ट्रैक्टर को जप्त कर सरसीवां थाने में सुपुर्द कर दिया गया। जिसमें मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। अवैध धान परिवहन करने वाले का नाम भगत राम साहू ग्राम चिस्दा का बताया गया।







