रुपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत शास. उच्च. माध्य. विद्या. खुरसुला में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन हुआ। यह परीक्षाअखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। जिसमें भारतीय संस्कृति के ज्ञान की परीक्षा ली जाती है, इसका उद्देश्य है कि स्कूली बच्चे भारतीय संस्कृति के तथ्यों से अवगत हों तथा उसमें निहित महान तत्वों को आत्मसात करें। यह परीक्षा प्राथमिक कक्षा से लेकर स्नातक स्तर तक के अध्ययनरत सभी छात्र -छात्राओं में नैतिक शिक्षा के अंतर्गत मानवीय मूल्यों एवं सांस्कृतिक चेतना के विकास के उद्देश्य से गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा विद्यालय स्तर पर पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 15 अक्टूबर 2022 को लिया गया। इस परीक्षा में कक्षा नवमी से लेकर कक्षा बारहवीं तक के कुल 321 छात्र छात्राओं ने पंजीयन करवाया था, जिनमें से 310 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिये और 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। संस्था के प्राचार्य रामसहाय डडसेना के निर्देशानुसार परीक्षा की सफल संचालन में हरेन्द्र कुमार शांडिल्य, श्यामलाल नवरत्न, सालिक राम साहू, अमरज्योति डहरिया, मदनलाल तोमर, लीलेशकुमार राजेश, महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, श्रीमती सुनीता चतुर्वेदी, सोहनलाल डडसेना, उमेंद सिंह वर्मा,निर्मल खुटे, शिवकुमारी महिलाने, मनहरण लाल सूर्यकान्त, श्रीमती कुसुमलता ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।







