बिलाईगढ़ : नगर पंचायत पवनी में आज से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ…
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड के सदर पारा नगर पंचायत पवनी में महालक्ष्मी उत्सव युवा संघ पवनी के तत्वावधान में आज से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ होगा। व्यासपीठ पर पंडित ब्रजेश तिवारी जी विराजित होंगे। वही आज वेदी पूजन एवं पाठ स्थापना के साथ दोपहर 1 बजे से कथा प्रारंभ होगी।