बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत पवन पुत्र हनुमान की पावन धरा पवनी में आज रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ स्कूल मैदान में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवक एवं भाजपा नेता बिलाईगढ़ गिरवर निराला शामिल हुए। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच महेंद्र श्रीवास, जनपद सदस्य शिवकुमारी नागेश, कमलेश साहू, एलआईसी अभिकर्ता हरीश कुमार साहू, युवा मोर्चा के अध्यक्ष नंदू साहू, लोकनाथ साहू, कन्हैया साहू, सतीश रात्रे, कृष्ण कुमार नागेश शामिल हुए।

बता दे कि कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ और प्रथम मैच डोकरीडीह और बेलटीकरी के बीच खेला गया।
बता दे कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 20001 रुपये एवं कप, द्वितीय पुरस्कार 10001 रुपये एवं कप एवं मैन आफ द सिरीज 2100 रुपये प्रदान किया जाएगा।







