बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत पवन पुत्र हनुमान की पावन धरा पवनी में 22 दिसम्बर को रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ स्कूल मैदान में होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवक एवं भाजपा नेता बिलाईगढ़ गिरवर निराला शामिल होंगे। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच महेंद्र श्रीवास, कमलेश साहू, एलआईसी अभिकर्ता हरीश कुमार साहू शामिल होंगे।

बता दे कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 20001 रुपये एवं कप, द्वितीय पुरस्कार 10001 रुपये एवं कप एवं मैन आफ द सिरीज 2100 रुपये प्रदान किया जाएगा।







