रूपेश श्रीवास
भटगांव : स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पंचायत भटगांव के सभी शासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों के बच्चों को 28 अगस्त से 30 अगस्त तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवन पर आधारित फिचर फिल्म “गांधी” को मल्टी प्लेक्स श्री महल टाकीज़ में दिखाया गया। ताकि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे गांधी फिल्म देखकर कुछ प्रेरणा ले और देश के प्रति भक्तिभाव जागृत हो सके।







