रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पवनी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महालक्ष्मी उत्सव युवा संघ सदरपारा के तत्वाधान में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान गांव के माता बहनों द्वारा गांव के प्रमुख गलियों में कलश यात्रा निकाली गई।
व्यासपीठ पर विराजित सु श्री आकृति तिवारी जी अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को रसपान कराएंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से होगी।

बता दे कि आज 23 दिसंबर शुक्रवार को कलश यात्रा, वेदी पूजन गोकर्ण उपाख्यान, 24 दिसंबर शनिवार को भागवत कथा प्रसंग, परीक्षित जन्म, 25 दिसंबर रविवार को ध्रुव चरित्र कपिलदेहुति संवाद, 26 दिसंबर सोमवार को प्रह्लाद चरित्र, वामन अवतार, श्री राम अवतार, श्री कृष्ण प्रकटोत्सव, 27 दिसंबर मंगलवार को श्री कृष्ण बाललीला, गिरिराज पूजन, 28 दिसंबर बुधवार को श्री कृष्ण रूखमणी विवाह, 29 दिसंबर गुरुवार को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, भागवत चढ़ोत्तरी व 30 दिसंबर शुक्रवार को गीता सहस्त्रधारा, तुलसी वर्षा और पूर्णाहुति होगी।







