Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बिलाईगढ़ : पुरगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन…
    Featured

    बिलाईगढ़ : पुरगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJanuary 12, 2023No Comments4 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बिलाईगढ़ : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटगी द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का पुरगांव में आज समापन हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच शुकवारा सीताराम डड़सेना, विशिष्ट अतिथि कसडोल विकासखंड शिक्षा अधिकारी राधे श्याम डड़सेना, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी चौहान सर, जनपद सभापति फिरंगी राम साहू, गौठान समिति अध्यक्ष संतोष यादव, पटवारी पुरषोत्तम पटेल, प्राचार्य एस एस सबर, पत्रकार संघ अध्यक्ष कार्तिक जायसवाल एवम अध्यक्षता कटगी स्कूल प्राचार्य पुकराम पुरेना ने किया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र व स्वामी विवेकानंद जी छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान एनएसएस की छात्रा ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत का प्रस्तुत की। यही मुख्य अतिथि सरपंच शुकवारा सीताराम डड़सेना ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का पूर्ण मंच है। इसके द्वारा छात्र-छात्राओं का चौमुखी विकास होता है। छात्र छात्रों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अपने अनुभव छात्र-छात्राओं एवं मुख्य अतिथि के साथ साझा किए। इसके बाद एनएसएस के छात्र-छात्राओं द्वारा नारी शिक्षा पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसके द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र-छात्राओं से प्रेरित होकर एक अनपढ़ महिला के अंदर पढ़ने की इच्छा शक्ति उत्पन्न होने का मंचन किया गया। सात दिवसीय विशेष शिविर के विभिन्न दिनों में आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि द्वारा वितरित किए गए।राधेश्याम ने राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर समाज के बीच रहकर, समस्याओं को जानने ओर उनके कुछ करने की प्रेरणा देता है। शिविर में प्राप्त अनुभवों तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में प्रयोग में लाए। तभी राष्ट्रीय सेवा योजना की सार्थकता सिद्ध होगी। यह बात कसडोल विकासखंड शिक्षा अधिकारी राधे श्याम शिशु मंदिर प्रांगण में शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कटगी के द्वारा एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के समापन अवसर पर कही। गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद अतिथि ने शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान जनपद सभापति फिरंगी साहू ने कहा कि स्वच्छता से समृद्धि आती है। वहीं संतोष यादव ने कहा कि वह भविष्य में भी स्वयं को सामाजिक कार्यों से जोड़कर रखें। जबकि सरपंच प्रतिनिधि सीताराम डड़सेना ने स्वयंसेवियों से आह्वान किया कि वह शिविर के दौरान सीखी गई जीवनोपयोगी बातों को यथार्थ जीवन में उतार कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

    अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य पुकराम पुरेना ने बेटी के साथ पर्यावरण बचाने, स्वच्छता व मानव स्वास्थ के साथ ही पर्यावरण व उर्जा संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही पानी बचाओं व बेटी बचाओं, पर जोर देने की बात कही। सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी चौहान सर ने स्वच्छता, जल संरक्षण, महिला सुरक्षा आदि विषयों पर जागरूकता की बात कही ।कार्तिक जायसवाल ने बताया कि आपसी दोष् को छोड़कर प्रतिस्पर्धा के भावना को जागृत करने की बात की कार्यक्रम के अंत मे सात दिवस में आयोजित बिभिन्न कार्यक्रमो एवं पंचायत द्वारा प्रतियोगिताओ हेतु पुरस्कार, प्रमाण पत्र, मेडल वितरण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम प्रभारी नारायण बैष्णव ने एनएसएस शिविर में सात दिवस में हुए गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी व इस शिविर का हर संभव सहयोग करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विशेष रूप से कसडोल विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम डड़सेना, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी चौहान सर, जनपद सभापति फिरंगी साहू ,सरपंच शुकवारा सीताराम डड़सेना, पटवारी पुरषोत्तम पटेल, संतोष यादव, मुकुंद राम डड़सेना, प्राचार्य एस एस सबर , कटगी प्राचार्य पुकराम पुरेना, सरस्वती शिशु मंदिर संचालक सीताराम डड़सेना, डॉ बलदाउ डड़सेना, पंच खगेन्द्र महंत, सुमन साहू, गीता डड़सेना, अंजली यादव, क्रांति तिवारी, सत्यदेव साहू, संतोष साहू, ओम्कारेश्वर डड़सेना, शांति डड़सेना, शिव डड़सेना, अश्वनी डड़सेना, कुंदन साहू, सुरेन्द्र देवांगन, भीम डड़सेना, पुनेश्वर डड़सेना, राजकुमार डड़सेना, राजू आदित्य, देवानंद देवांगन, दिलीप खुटे सर, सहित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरगाव के स्टाफ़ व शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कटगी के स्टाफ़, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरगाव के स्टाफ़ एवम छात्र छात्राएं सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Featured

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Featured

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,048 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,687 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,405 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,213 Views
    Don't Miss

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    By Ghatna ManchanMarch 25, 20260

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन… बिलाईगढ़ :…

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1051525
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.