बिलाईगढ़ : शासकीय प्राथमिक शाला कारीपाट में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा अभियान…स्कूली बच्चों ने किया श्रम दान…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ : पूरे देश भर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है । बता दें कि जिला प्रशासन के निर्देशन पर आज 1 अक्टूबर 2023 को शासकीय प्राथमिक शला कारीपाट विकासखंड बिलाईगढ़ में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत शाला परिसर शाला भवन, किचन, शौचालय, खेल के मैदान , हैंडपंप गली व सार्वजनिक स्थल जैसे तालाब के पचरी व मंदिरों के आसपास की साफ सफाई का कार्य किया गया। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का नेतृत्व विनोद कुमार डडसेना प्रधान पाठक ने किया।

- Advertisement -

श्री डडसेना के मार्गदर्शन में स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा लोगों को अपील करते हुए कहा कि हमें अपने आस -पास को साफ सफाई रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि सिंगल प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए, मच्छरों से बचने के मच्छरदानी का उपयोग करें अपने आस -पास बेकार पानी का जमाव न हो, तथा वृक्षरोपण को महत्व देवे।

छत्तीसगढ़ : बेटा नहीं हुआ तो पति ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया…80 फीसदी जली महिला…आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज…

सफाई अभियान में प्रधान पाठक विनोद डडसेना, स्कूल स्टॉफ़, स्कूली बच्चे- दिपांशी यादव, रिया यादव, परम केंवट, सागर यादव, रविराज, फुलेश्वर, रुद्र साहू, प्रदीप यादव सात्विक साहू, लक्ष्मीकांत साहू,सहित ग्रामीणजनों में अभिषेक डडसेना, भूपेंद्र साहू, यादराम यादव आदि लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिए व श्रम दान किये।

Latest News

बिलाईगढ़ : प्राण घातक हमला करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बिलाईगढ़ : प्राण घातक हमला करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार... बिलाईगढ़ : थाना प्रभारी उप निरीक्षक...

More Articles Like This

error: Content is protected !!