बिलाईगढ़ : पति ने पहले पत्नी पर किया प्राणघातक हमला, फिर स्वयं को पहुंचाया चोट…गंभीत हालत में दोनों अस्पताल में भर्ती…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ : पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर पति ने खुद को भी घायल कर लिया हैं। पति और पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद भटगांव पुलिस ने दोनों को बिलाईगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया हैं। बताया जा रहा कि लगभग 2 साल से पति अपनी पत्नी से अलग रह रहा था और अचानक घर में आकर पत्नी को साथ में रहने की बात की। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। आक्रोश में आकर पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद खुद को भी गंभीर चोट पहुंचा ली। बहरहाल पूरे मामलें की भटगांव पुलिस जाँच कर रही है।

Latest News

छत्तीसगढ़ : दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत…

छत्तीसगढ़ : दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत... रायगढ़ : जिले में सड़क हादसे थमने का नाम...

More Articles Like This

error: Content is protected !!