रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : नवीन जिला सारंगढ बिलाईगढ़ का शुभारंभ आज सीएम भुपेश बघेल में किया। साथ ही उन्होंने 540 करोड़ रुपये के विकासकार्यो की सौगात जिले वासियों को दी। जिला बन जाने से बिलाईगढ़ विधानसभा के व्यापारी बंधु भी काफी उत्साहित है। वही आज बिलाईगढ़ के व्यापारी अपना प्रतिष्ठान बंद कर लगभग हजारों की संख्या में सारंगढ पहुंचे। जहां व्यापरियों ने रैली निकालकर सीएम भुपेश बघेल और संसदीय सचिव चंद्रदेव राय का आभार जताया। साथ ही व्यापरियों ने बिलाईगढ़ में भी सम्मान जनक कार्यालय खोलने की मांग की ताकि क्षेत्रवासियों को सुविधा मिले।







